विडियो :-इन्द्रा एन्कलेव व भारत माता पुरम में पार्क की दीवार गिरने पर भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने एचआरडीए सचिव से जतायी नाराजगी

Haridwar News
Spread the love

अमरीश


हरिद्वार, 22 अगस्त। भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने जिला महामंत्री विदित शर्मा के नेतृत्व में एचआरडीए सचिव उत्तम सिंह चैहान से मुलाकात कर भूपतवाला क्षेत्र के इन्द्रा एन्कलेव व भारत माता पुरम में पार्क की दीवार गिरने पर नाराजगी जताते हुए पार्को के सौन्दर्यकरण कार्य में अनियमितता का आरोप लगाया। जिला महामंत्री विदित शर्मा ने सचिव को बताया कि पार्को के सौन्दर्यकरण कार्य में अनियमितताएं बरती जा रही हैं।

जरा ही बारिश होने पर इन्द्रा एन्कलेव व भारत माता पुरम में पार्क की दीवार गिर गयी। पार्को में क्षेत्र के बुजुर्ग टहलने जाते हैं तथा बच्चे भी अकसर पार्क में खेलते रहते हैं। गनीमत रही कि दीवार गिरने के दौरान पार्क में कोई नहीं था। वरना बड़ी दुघर्टना हो सकती थी। क्षेत्र के अन्य पार्को की हालत भी खराब है। उन्होंने कहा कि पार्को के सौन्दर्यकरण में बरती जा रही अनियमितताओं के संबंध में विभाग को अवगत कराने के बाद भी कोई कदम नहीं उठाया गया।

विदित शर्मा ने कहा कि पार्को के सौन्प्दर्यकरण में बरती जा रही अनियमितताओं पर ध्यान देते हुए लोगों की सुविधाओं का ध्यान रखा जाए। साथ ही इन्द्रा एन्कलेव व भारत माता पुरम की क्षतिग्रस्त दीवार का निर्माण भी तत्काल कराया जाए। इस दौरान सप्तऋषि मंडल अध्यक्ष चंद्रकांत पांडे, कनखल मंडल अध्यक्ष सुमित लखेरा, मंडल महामंत्री अंकुश भाटिया, रामअवतार शर्मा, आकाश भाटी, शिवम ठाकुर, अमित शुक्ला, सनी गिरी, गौरव पाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *