विडियो :-हज यात्रा पर जाने वाले यात्रीयों को मौलाना आरिफ ने दी जानकारिया

Haridwar News
Spread the love

राहत अंसारी


हरिद्वार, 4 जून। ज्वालापुर स्थित मदरसा अरबिया दारुल उलूम रशीदिया ईदगाह रोड में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में हज यात्रीयों को हज से संबंधित जानकारियां दी गयी। शिविर में मौलाना मोहम्मद आरिफ ने हज यात्रीयों को जानकारी देते हुए बताया कि हज के फर्ज को पूरा करना है। किसी भी प्रकार की गलती नहीं होनी चाहिए। हज यात्रा के दौरान सभी नियमों का पालन करें।

भारतीय हज कमेटी भी हज यात्रीयों को बेहतर सुविधाएं मुहैया कराती है। उन्होंने कहा कि हज यात्रा के दौरान अपने साथ सभी जरूरी कागजात रखें। अनावश्यक सामान ना ले जाऐं। उन्होंने हज पर जाने वाले यात्रीयों को अहराम बांधने के तौर तरीकों से भी अवगत कराया। उन्होंने बताया कि हालते अहराम के दौरान नशीले पदार्थो का सेवन कतई ना करें।

पैगम्बर मोहम्मद साहब की सुन्नतों पर अमल करते हुए हज के सभी तौर तरीकों का पालन करें। मौहम्मद आरिफ ने यह भी बताया कि कोरोना काल के पश्चात हज यात्रा में देश दुनिया के यात्री पहुंचेंगे। अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना है। सऊदी अरब सरकार के नियमों का पालन अवश्य करें। अपने से दूसरों को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी पेश नहीं आनी चाहिए।

उलेमाओं से हज करने के तौर तरीकों की मालूमात अच्छे तरीके से कर लें। किसी भी प्रकार की गलती ना करें। मौलाना इलियास व मास्टर साजिद हसन ने पवित्र हज यात्रा की यात्रीयों को बधाई देते हुए कहा कि ठीक तरीके से अपने हज की अदायगी करें। किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। मौलाना आरिफ समय-समय पर हज यात्रा पर जाने वाले जनपद के सभी हाजियों को बारीकी से सभी जानकारियां दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *