पदाधिकारियों को सौंपे नियुक्त पत्र

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 4 जुलाई। अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कार्तिक कुमार चेयरमैन ने संगठन के नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे और संगठन की नीतियों को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। जगजीतपुर स्थित कार्यालय पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शशांक सिखोला, प्रदेश महासचिव विकास सागर, हरिद्वार जिला सचिव बृजेश, रवि सागर व अमित कुमार चौधरी को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए कार्तिक कुमार चेयरमैन ने कहा कि संगठन का विस्तार करते हुए सभी राज्यों में टीम गठित की जा रही है। संगठन के माध्यम से जरूरतमंदों को कानून व सामाजिक सेवाएं दी जा रही है। किसी भी व्यक्ति को किसी प्रकार की परेशानी का सामना ना करना पड़े।

इसके लिए जगह-जगह कैंप का आयोजन भी किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जल्द ही उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड इकाई का महाधिवेशन आयोजित किया जाएगा। महाधिवेशन विभिन्न राज्यों से आने वाले संगठन के पदाधिकारियों व सदस्यों को मानवाधिकार संगठन की कार्यशैली व नीतियों से अवगत कराया जाएगा।