नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कार्यकर्ताओं के साथ चलाया महाजनसंपर्क अभियान

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 4 जुलाई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार का 9 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर भाजपा द्वारा आयोजित किए जा रहे महा जनसम्पर्क अभियान के अंतर्गत शिवालिकनगर नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ शिवालिक नगर के बूथ संख्या 131 में डोर टू डोर जनसंपर्क किया। राजीव शर्मा ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश प्रगति कर रहा है। प्रधानमंत्री ने देश के अंतिम छोर तक विकास किया और अनेकों कल्याणकारी योजनाएं सरकार द्वारा चलाई गई। जिसका सीधे सीधे लाभ आम जनमानस को मिला है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार का नौ वर्षों का कार्यकाल उपलब्धियों भरा रहा है।

देश आर्थिक रूप से मजबूत हो रहा है। सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित मोदी सरकार के नौ वर्ष पूरे होने पर घर घर सम्पर्क अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत शिवालिक नगर में घर घर सम्पर्क कर लोगों को केंद्र व राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं से लोगों को अवगत कराया गया।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष कैलाश भंडारी, महामंत्री रविकांत गुप्ता, उपाध्यक्ष रितु ठाकुर, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष रीना तोमर, सभासद पंकज चैहान, डा.कमल, डा.कल्पना कुशवाह, रीना पाल, सरोज बहुगुणा, देव विख्यात भाटी, वेदांत चैहान, प्रमोद डोभाल, अजय अरोड़ा, सुधांशु राय, अंकित गुजर, गौरव गुजर, धर्मेंद्र विश्नोई, गौतम पाल, विशाल सिंह, विक्रम बहल, पंकज पटेल, पदम राजपूत, आलोक चैहान, दिनेश चंद्र आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।