विडियो:-जगजीतपुर में कालोनी में आया हाथी,

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 22 अगस्त। जगजीतपुर क्षेत्र में जंगली हाथियों के आने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। जंगली हाथी लगातार आबादी वाले क्षेत्र का रुख कर रहे हैं, जिससे लोगों में भय का माहौल है। लोगों में वन विभाग के प्रति भी रोष बना हुआ है। सोमवार देर शामएक बार फिर से जगजीतपुर की रिहायशी कॉलोनी में एक जंगली हाथी घुस आया। हाथी की चहलकदमी वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इसके पूर्व भी जंगल से निकल हाथी कालोनी में आ चुके हैं।

कालोनी में घुसा हाथी गली से होता बाहर की तरफ निकल गया। सीसीटीवी फुटेज में हाथी के पीछे कुत्ते भी भौंगते नजर आ रहे हैं। स्थानीय निवासियों ने बताया कि हाथी रोजाना देर रात को आता है और सुबह जल्दी कॉलोनी से निकलकर जंगल में चला जाता है। लगातार हाथी की चहलकदमी के कारण कॉलोनी के सभी लोगों में दहशत बनी हुई है। लोगों का कहना है कि आबादी वाले क्षेत्र में हाथियों को आने से रोकने के लिए वन विभाग को ठोस कदम उठाने चाहिए।