नाकाम रहा किसानों का भारत बंद-कमल प्रधान

Haridwar News
Spread the love

गौरव रसिक

हरिद्वार, 27 सितंबर। भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष कमल प्रधान ने कहा कि किसानों का भारत बंद पूरी तरह नाकाम रहा है। कुछ विपक्षी दल किसानों को गुमराह करने का काम कर रहे हैं। मोदी सरकार किसानों के हितों में अनेकों फैसले ले रही है। किसानों के खातों में सीधे धनराशि दी जा रही है। उन्होंने कहा कि जो किसान देश हित में अपना योगदान देते हैं। वो किसान बंद के समर्थन में नहीं है। किसान देश की रीढ़ है। लगातार सरकार किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूती प्रदान करने में अपना योगदान दे रही है।

चीनी मिलों में बकाया का भुगतान तथा फसलों के मूल्य निर्धारण सहित अनेक योजनाओं का लाभ किसानों को मिल रहा है। कुछ किसान नेता राजनैतिक स्वार्थ के चलते किसानों को बरगलाकर बंद जैसे आह्वान करते हैं। लेकिन समझदार किसान इनके झांसे में नहीं आने वाले हैं। जनपद में बंद का असर कहीं भी नजर नहीं आया। रोजमर्रा की तरह बाजार खुले रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *