विडियो :-रामलीला मंचन जैसे आयोजन कैदियों की मानसिकता को बदलने में सहायक — जेलर मनोज कुमार आर्य

Haridwar News
Spread the love

राहत अंसारी


जेल मे धूमधाम से निकली भगवान राम की बारात
हरिद्वार, 12 अक्टूबर। रोशनाबाद स्थित जिला जेल में कैदियों से अपराध की प्रवत्ति छुड़ाने के लिए आध्यात्म का सहारा लिया जा रहा है। जेल अधीक्षक मनोज आर्य की पहल पर सजा काट रहे कैदी रामलीला का मंचन कर भगवान् के आदर्शो पर चलने का पाठ सीख रहे है। सोमवार शाम को बड़ी धूमधाम के साथ जेल परिसर में ही भगवान राम की बारात निकाली गई।

इस दौरान कैदियों ने उत्साह के साथ भगवान राम के जयकारों का उद्घोष किया। जिला कारागार में गणेश पूजन के साथ रामलीला की शुरुआत हुई। जेल अधीक्षक मनोज आर्य की पहल पर जेल परिसर में आयोजित रामलीला में कैदी भगवान राम, माता सीता व लक्ष्मण सहित रामलीला के अन्य पात्रों के किरदार निभा रहे हैं। दशहरे तक होने वाली रामलीला के मंचन के लिए कैदियों ने महीने भर तक रिहर्सल कर तैयारियों को अंतिम रूप दिया।

रामलीला में अभिनय कर रहे कैदी दीपक और त्रिभुवन का मानना है कि ऐसे धार्मिक मंचन कैदियों को अपराध की दुनिया से निकलने में सहायक है और रामलीला के मंच पर अभिनय कर उन्हें बहूत ही धार्मिकता का अनुभव हो रहा है। जेलर मनोज कुमार आर्य ने कहा कि कैदियों में देश प्रेम एवं आध्यात्मिक भावना को उजागर करना और उच्च गुणों का विकास करना ही उनकी प्राथमिकता है। रामलीला मंचन जैसे आयोजन कैदियों की मानसिकता को बदलने में बहुत सहायक होते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *