विडियो :-जितेंद्र चौरसिया अध्यक्ष व नाथीराम सैनी बने महामंत्री

Politics
Spread the love

अमरीश

हरिद्वार, 9 जनवरी। महानगर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुनील सेठी ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए जितेंद्र चौरसिया को महानगर अध्यक्ष व नाथीराम सैनी को महामंत्री एवं मुकेश अग्रवाल को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया। बस स्टैण्ड के समीप होटल गुरुनानक में व्यापारियों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुस महानगर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुनील सेठी ने कहा कि महानगर व्यापार मंडल हमेशा व्यापरी हित व समाज हित में संघर्ष करता आया है।

व्यापारियों की आवाज बनकर महानगर व्यापार मण्डल ने अपना अलग मुकाम बनाया है। संगठन का विस्तार करते हुए कर्मठ, जुझारू व्यापारियों को शामिल कर जिम्मेदारियां दी जाएंगी। जल्द ही जिला कार्यकारिणी का भी विस्तार किया जाएगा और शहर व्यापार मंडल के चुनाव को लेकर भी व्यपारियो को एकजुट किया जाएगा। ताकि लोकतांत्रिक प्रणाली से शहर व्यापार मण्डल का चुनाव हो और प्रत्येक व्यापारी के मत से एक मजबूत व्यापार मंडल का गठन किया जा सके।

नवनियुक्त पदाधिकारियों महानगर अध्यक्ष जितेंद्र चौरसिया व महामंत्री नाथीराम सैनी ने व्यापारी हित व जनहित में कार्य करने का भरोसा दिलाते हुए कहा कि सभी व्यापारियों को एकजुट व संगठित कर व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष किया जाएगा। बिना किसी भेदभाव के सभी को साथ लेकर चलेंगे। नवगठित कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए मंत्री राजेश भाटिया, सचिव सोनू चौधरी, उपाध्यक्ष गुरुप्रीत सिंह, उपाध्यक्ष मनोज शर्मा, उपाध्यक्ष दीपक राणा, संरक्षक धर्मपाल शर्मा, संरक्षक सुभाष गोस्वामी, कार्यकारिणी सदस्य जितेंद्र गुप्ता, मोनू शर्मा, सन्नी अरोड़ा, रवि जोशी, विनोद कुमार, संजू चौधरी, रामलाल, संजय तनेजा, मयंक गर्ग आदि का फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *