रोगियों का आत्मविश्वास बढ़ाने की आवश्यकता-कार्तिक कुमार

Haridwar News
Spread the love

कमल खड़का

हरिद्वार, 21 अप्रैल। समाजसेवी कार्तिक कुमार ने कहा कि शहरों में लगातार कोरोना वायरस बढ़ रहा है। ऐसे में कोरोना वायरस की चपेट में आने वाले रोगियों का आत्मविश्वास बढ़ाने की आवश्यकता है। शासन प्रशासन लगातार कोरोना वायरस को रोकने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहा है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी लगातार कोरोना वायरस से बचने के उपाय देश की जनता से साझा कर रहे हैं। जागरूकता से ही कोरोना वायरस को हराया जाा सकता है। कोरोना नामक बीमारी से लड़ने वाले हर व्यक्ति का हौसला हमें बढ़ाना होगा। सामाजिक जिम्मेदारी को समझते हुए कोरोना वायरस की रोकथाम के उपायों को प्रचारित प्रसारित किया जाए। कार्तिक कुमार ने कहा कि गरीब असहाय निर्धन परिवारों के समक्ष लाॅकडाउन के कारण बड़ी कठिनाईयां आ रही हैं। ऐसे में सरकार को निम्न स्तर के लोगों को तुरंत राहत पहुंचानी चाहिए।

निर्धन परिवारों को किसी भी मुसीबत से ना जूझना पड़े, सरकार की ओर से दिया जाना वाली खाद्य सामग्री समान रूप से वितरित की जानी चाहिए। उन्होंने राज्य एवं केंद्र सरकार से यह भी अपील की कि निचले स्तर के कमाने वाले लोगों को तीन सौ से पांच सौ रूपए प्रतिदिन दिए जाएं। जिससे वह अपने घर का खर्च चला सकें। कार्तिक कुमार ने कहा कि जगजीतपुर क्षेत्र में लगातार सामाजिक संस्थाओं द्वारा निर्धन परिवारों को सहायता पहुंचायी जा रही है। खाद्य सामग्री वितरित करने का काम भी किया जा रहा है। आर्थिक तंगी को दूर करने में सभी को अपनी भूमिका निभानी होगी। कठिनाईयों के इस दौर में सभी को मिलजुल कर अपना सहयोग देना चाहिए। निष्ठा भाव से समाजसेवा करने में जुट जाएं।