युवा भारत साधु समाज ने किया वन विकास निगम के अध्यक्ष कैलाश गहतोड़ी का स्वागत

Haridwar News
Spread the love

राकेश वालिया


आपदा प्रभावितों की मदद में सरकार का सहयोग करेंगा युवा भारत साधु समाज
-स्वामी रविदेव शास्त्री

हरिद्वार, 10 जनवरी। गरीबदायीय आश्रम पहुंचे वन विकास निगम के अध्यक्ष कैलाश गहतोड़ी का युवा भारत साधु समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी शिवानन्द महाराज, महामंत्री रविदेव शास्त्री, स्वामी हरिहरानन्द, महंत निर्मल दास, स्वामी दिनेश दास, महंत कपिल मुनि, स्वामी सुदिक्ष्ण मुनि व ईष्वर जुयाल ने फूलमाला पहनाकर व शाॅल ओढ़ाकर स्वागत किया। इस दौरान संतों से आगे आकर जोशीमद के आपदा प्रभावितों की मदद की अपील करते हुए कैलाश गहतोड़ी ने कहा कि जोशीमठ मे भू धंसाव के कारण कई परिवार आपदा की चपेट में आए हैं।

राज्य सरकार द्वारा प्रभावितों की मदद के लिए लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद मॉनिटरग कर रहे हैं और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तमाम अधिकारियों और भू वैज्ञानिकों के साथ मिलकर कार्य कर रहे हैं। इस आपदा की घड़ी में सबको मिलकर कार्य करना है। संत समाज हमेशा ही लोगों की मदद के लिए आगे रहता है। कोरोना काल में भी यह देखने को मिला था। संतो ने आश्वासन दिया है कि इस आपदा की घड़ी में सरकार का सहयोग किया जाएगा।

युवा भारत साधु समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी शिवानंद व महामंत्री रविदेव शास्त्री ने कहा कि इस विपदा की घड़ी में संत समाज तन मन धन से सरकार और जोशीमठ के लोगों के साथ है। प्रभावितों की मदद के लिए सरकार का पूरा सहयोग किया जाएगा।