विश्व का मार्गदर्शन कर रही है सनातन धर्म संस्कृति-आचार्य स्वामी कैलाशानंद गिरी

Dharm
Spread the love

राकेश वालिया


हरिद्वार, 10 जनवरी। निरंजनी अखाड़े के आचार्य महामण्डलेश्वर एवं श्री दक्षिण काली पीठाधीश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने कहा कि सनातन धर्म संस्कृति की महान पंरपरांओं से प्रभावित होकर पूरी दुनिया के लोग सनातन धर्म को अपना रहे हैं। आत्मदीक्षा लेने आए 10 देशों के 100 अति प्रतिष्ठित लोगों को संबोधित करते हुए स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने कहा कि भारतीय सनातन संस्कृति देश दुनिया में प्रचारित प्रसारित है। सनातन संस्कृति विश्व का मार्गदर्शन कर रही है। उन्होंने कहा कि धार्मिक गतिविधियां ही मनुष्य का कल्याण करती हैं।

सिद्धपीठ श्री दक्षिण काली मंदिर में देश दुनिया से श्रद्धालु भक्त अपनी मनोकामनाएं पूर्ण करने के लिए पहुंचते हैं। सच्चे मन से मांगी गयी मुरादें अवश्य ही मां के दरबार में पूरी होती हैं। उन्होंने कहा कि धर्मनगरी दुनिया में विशेष स्थान रखती है। मां गंगा श्रद्धालु भक्तों का कल्याण करती है। उन्होंने कहा कि 10 देशों के अतिविशिष्ट प्रतिनिधियों का आना सनातन संस्कृति एवं श्री दक्षिण काली मंदिर की अटूट आस्था को भी दर्शाता है। मनुष्य कल्याण में सभी को योगदान करना चाहिए। इस अवसर पर अवंतिकानंद ब्रह्मचारी, पंडित पवन दत्त, लालबाबा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *