कराटे ग्रेडिंग एंड डेमोंस्ट्रेशन शो का आयोजन रविवार को-अमित कुमार चौधरी

Haridwar News
Spread the love


हरिद्वार, 25 जनवरी। आशिहारा कराटे मिक्स मार्शल आर्ट द्वारा रविवार को भेल सेक्टर-1 स्थित शिवडेल पब्लिक स्कूल में ग्रेडिंग एंड डेमोंस्ट्रेशन शो का आयोजन किया जा जाएगा। जानकारी देते हुए आशिहारा कराटे मिक्स मार्शल आर्ट के स्टेट चीफ अमित कुमार चौधरी ने बताया कि शिवडेल स्कूल के अध्यक्ष स्वामी शरदपुरी महाराज शो के मुख्य अतिथी होंगे

इसके अलावा पूर्व पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा, हरिद्वार विधायक मदन कौशिक, शिवडेल स्कूल के प्रिंसीपल पुनीत श्रीवास्तव, वाइस प्रिंसीपल मीनाक्षी मेहता, हिमानी शर्मा, अभिषेक शर्मा, अर्चनाशर्मा, हरिशंकर पंत आदि सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहेंगे। अमित कुमार चौधरी ने बताया कि शौ में आशिहारा कराटे मिक्स मार्शल आर्ट के भारत प्रमुख पंकज कुमार साहनी बच्चों की परीक्षा लेंगे। एग्जाम में यूपी से तरूण शर्मा, हलद्वानी से विनोद लखेड़ा के नेतृत्व में टीम पहुंचेंगी। इस दौरान संदीप पाठक, संजय शर्मा, जयप्रकाश शर्मा, श्वेता सुमन चैधरी, राजमती देवी, दुर्गावती, अनिल, प्रीति, अंकित आदि मौजूद रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *