विडिवी:-कर्मयोगी कल्याणकारी समिति की शहर कार्यकारिणी घोषित

Haridwar News
Spread the love

कमल खडका

दलितों का उत्थान ही समिति का उद्देश्य-पूनम वाल्मिीकि

हरिद्वार, 22 जुलाई। सामाजिक संगठन कर्मयोगी कल्याणकारी समिति की अध्यक्ष पूनम वाल्मिीकि ने संगठन की 20वीं वर्षगांठ पर शहर कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए विकास कुमार को अध्यक्ष, अरूण कुमार को महामंत्री, मूलचंद को उपाध्यक्ष, अशोक कुमार को शहर प्रभारी, राजेंद्र बागड़ी को सचिव, बीएस मिश्रा को मीडिया प्रभारी तथा अमित चंचल को कार्यालय सचिव मनोनीत किया। इस दौरान लोगों ने कर्मयोगी कल्याणकारी समिति की सदस्यता भी ग्रहण की।

https://youtu.be/BUODSoidkDY

रानीपुर मोड़ स्थित एक होटल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान नवमनोनीत पदाधिकारियों का फूलमालाएं पहनाकर स्वागत कर नियुक्त पत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर समिति की अध्यक्ष पूनम वाल्मिीकि ने कहा कि बीस वर्षों से लगातार सामाजिक क्षेत्र में समिति अपना योगदान देती चली आ रही है। दलितों के उत्थान, शिक्षा, स्वास्थ्य, जरूरतमंदों की आवश्यकताओं को भी पूरा किया जाना समिति का उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को उचित सम्मान दिलाने के प्रयास किए जा रहे हैं। महिला उत्पीड़न को लेकर समय समय पर शासन प्रशासन को जागरूक करने का काम किया जा रहा है। पूनम बाल्मिीकि ने कहा कि कोरोना काल में सफाई कर्मचारी योद्धाओं के रूप में अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं।

ऐसे लोगों का सम्मान किया जाना जरूरी है। नगर निगम के कर्मचारियों की समस्याओं को भी संगठन द्वारा उठाया जाता रहा है। उन्होंने नवगठित टीम को संगठन के प्रति लगन से कार्य करने की अपील करते हुए कहा कि एकजुटता व एकता से ही संगठन को मजबूत बनाया जा सकता है। सभी नवमनोनीत पदाधिकारी समाज के बीच रहकर कार्य करते हुए जनसमस्याओं का समाधान कराने में अपना योगदान दें। भाजपा के युवा नेता रवि जैसल ने नवगठित टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कर्मयोगी कल्याणकारी समिति की अध्यक्ष पूनम बाल्मिीकि समाज हित में लगातार अपना योगदान दे रही हैं।

गरीब, असहाय, निर्धन परिवारों की मदद करने के लिए उद्देश्य को पूरा किया जा रहा है। गरीब परिवारों की कन्याओं को विवाह भी समिति द्वारा किया जाना प्रशसंनीय है। संयोजक सुशील बाल्मिीकि ने नवगठित टीम को बधाई देते हुए कहा कि बीस वर्ष के लंबे कार्यकाल में समिति के सदस्य प्रदेश भर में सफाई कर्मचारियों के मुद्दों को उठाते चले आ रहे हैं।

संविदा कर्मचारियों की समस्याओं को प्रमुखता से प्रशासन के समक्ष रखा जाता है। शहर अध्यक्ष विकास कुमार व महामंत्री अरूण कुमार ने समिति के प्रति समर्पित भावना से कार्य करने का संकल्प व्यक्त करते हुए दलितों के उत्थान में हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। जनसमस्याओं के निराकरण में योगदान दिया जाएगा। स्वागत समारोह का संचालन करते हुए तेज प्रकाश साहू ने कहा कि समिति की अध्यक्ष पूनम वाल्मिीकि महिलाओं के उत्थान में योगदान करती चली आ रही हैं।

कोरोना संकट काल में समिति के कार्यों की जितनी भी प्रशंसा की जाए उतना कम है। इस अवसर पर जगदीश वैद्य, रवि शर्मा, राजकुमार प्रिंस, खलीक सलमानी, चंद्रभान, मनोज छाछर, राजेश, आनंद कांगड़ा, तरूण, निखिल, काला, प्रमोद, ओमवीरी, सुषमा, रानी, रीना, अनिल कुमार, राजेंद्र कुमार, शिवम, अरूण, राहुल, लक्ष्मी, 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *