कर्नाटक में कांग्रेस की जीत पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाईयां

Politics
Spread the love

तनवीर


2024 में केंद्र में सरकार बनाएगी कांग्रेस-सतपाल ब्रह्मचारी
हरिद्वार, 13 मई। कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली जीत पर महानगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर ढोल नगाड़ों की थाप पर जमकर जश्न मनाया और मिठाई बांटकर एक दूसरे को जीत की शुभकामनाएं दी। मायापुर स्थित यूनियन भवन में जीत का जश्न मनाते हुए महानगर कांग्रेस अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव में जीत का श्रेय सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को देते हुए कहा कि कर्नाटक में सच्चाई की जीत और झूठ की हार हुई है।

उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा तथा अन्य प्रदेशों में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों में भी कांग्रेस की जीत होगी और 2024 के लोकसभा चुनाव में बहुमत हासिल कर राहुल गांधी के नेतृत्व केंद्र में सरकार बनाएगी। महानगर कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि कर्नाटक में जनता के मुद्दों की जीत हुई है। जनता ने 40 पर्सेंट कमीशन की सरकार को सत्ता से बाहर कर दिया। ज्वालापुर नगर अध्यक्ष अंकित चैहान और यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष तुषार कपिल ने कहा कि कर्नाटक की जीत 2024 का सेमी फाइनल है। 2024 में कांग्रेस लोकसभा चुनाव जीतकर फाइनल जीतने का काम करेगी।

पार्षद राजीव भार्गव और वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोम त्यागी ने कहा कि कर्नाटक मे कांग्रेस की जीत से कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा है। इसका लाभ पूरे देश में कांग्रेस को मिलेगा। कार्यकताओं के उत्साह और जोश के बल पर कांग्रेस 2024 के लोकसभा चुनाव में भारी बहुमत से जीत हासिल करेगी।

इस अवसर पर नगर निगम कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष मुकुल जोशी, मुरली मनोहर, कामरेड रत्नमणि डोभाल, महानगर कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष अमन गर्ग, जिलाध्यक्ष ग्रामीण राजीव चैधरी, मुकर्रम अंसारी, अशोक शर्मा, अशोक गुप्ता, विजय प्रजापति, दीपक कोरी, विमल शर्मा साटू, प्रशांत शर्मा, याज्ञिक वर्मा, शुभम जोशी, रवि ठाकुर, प्रिंस शर्मा, समर्थ अग्रवाल, राजेन्द्र भारद्वाज, ब्रजमोहन बड़थ्वाल, मुन्ना मास्टर, अथर अंसारी, मनोज सैनी, धनीराम शर्मा, राजेन्द्र चुटैला, पार्षद इसरार सलमानी, रियाज अंसारी, शहाबुद्दीन अंसारी, भूपेंद्र, सिराज, पार्षद सुहैल कुरैशी, शोकत अली, रवि कुमार लड्डू, सतेन्द्र वशिष्ठ, रियाजुल अली, तरूण व्यास, मकबूल कुरैशी, अरूण राघव, नवीन सैंस, नईम कुरैशी, श्रषभ अरोड़ा, नितिन कश्यप आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *