कार्तिक कुमार ने दी अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस की बधाई दी

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 10 दिसम्बर। अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कार्तिक कुमार ने देशवासियों को मानव अधिकार दिवस की बधाई दी। कार्तिक कुमार चेयरमैन ने कहा कि मानव अधिकार दिवस एक ऐसा दिवस है। जिसमें मौलिक अधिकार, जीवन और स्वतंत्रता का अधिकार, गुलामी और यातना से मुक्ति, राय और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, शिक्षा का अधिकार एवं बहुत कुछ शामिल है। कार्तिक कुमार चेयरमैन ने बताया कि संगठन लगातार गरीब बेसहारा लोगों को आर्थिक सहायता प्रदान कर रहा है।

संगठन पूरे भारतवर्ष में पदाधिकारियें के माध्यम से सहायता प्रदान करता है। संगठन का उद्देश्य किसी भी व्यक्ति के अधिकारों का हनन न होने देना रहा है। देश में सभी को अपनी जीवन शैली जीने का अधिकार है। संगठन के पदाधिकारी द्वारा अलग-अलग राज्यों में जनसुनवाई केंद्र कैंप लगाया जाता है। जिसके माध्यम से लोगों की समस्याओं का निवारण किया जाता है।