किसान कांग्रेस के प्रदेश महासचिव कार्तिक कुमार ने दिया इस्तीफा

Haridwar News
Spread the love

अमरीश


हरिद्वार, 10 अगस्त। किसान कांग्रेस के प्रदेश महासचिव कार्तिक कुमार चेयरमैन ने पद से इस्तीफा दे दिया। कार्तिक कुमार चेयरमैन ने कहा कि पद छोड़ने के बाद वह आम कार्यकर्ता के रूप में कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि अपने हक की लड़ाई सदैव लड़नी चाहिए। कुछ नेता भूल जाते हैं कि कार्यकर्ता ही उन्हें वरिष्ठ बनाते हैं। पार्टी में सभी का सम्मान होना चाहिए। लेकिन कुछ पदाधिकारियों की मनमानी के चलते कार्यकर्ताओं को सम्मान नहीं मिल रहा है। कार्तिक कुमार चेयरमैन ने कहा कि वे कार्यकर्ताओं के सम्मान की लड़ाई लड़ रहे हैं। जल्द ही देहरादून प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल व पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत से मुलाकात कर कार्यकर्ताओं की भावनाओं से अवगत कराएंगे।