विडियो :-प्रदेश प्रभारी अमरजीत सिंह ने कार्यशाला में कांग्रेस सेवादल कार्यकर्ताओं को दिए राजनीति के टिप्स

Politics
Spread the love

कमल खडका


भाजपा सरकार की नीतियों से पीड़ित है समाज को प्रत्येक वर्ग-सतपाल ब्रह्मचारी
हरिद्वार, 10 अगस्त। भूपतवाला स्थित श्री राधा कृष्ण धाम में कांग्रेस सेवादल की एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन प्रदेश अध्यक्ष राजेश रस्तोगी की अध्यक्षता तथा शहर अध्यक्ष नितिन यादव यदुवंशी के संयोजन में किया गया। कांग्रेस सेवादल के उत्तर भारत प्रभारी डा.अमरजीत सिंह सेवादल ने कार्यकर्ताओ को संबोधित किया। कार्यशाला का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी ने ध्वजारोहण कर किया।

कार्यशाला में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रभारी अमरजीत सिंह व पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार व प्रदेश की डबल इंजन सरकार जनता से किए गए वादे पूरे करने में नाकाम रही है। पूंजीपतियों का संरक्षण कर रही भाजपा सरकारों की गलत नीतियों से लगातार बढ़ रही महंगाई व बेरोजगरी के चलते सभी परेशान हैं। पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस, खाद्य तेल व अन्य सभी जरूरी चीजों के दाम आसमान छू रहे हैं। जिससे गरीब, मजदूर, मध्यम वर्ग का जीवन बेहद मुश्किल हो गया है। प्रदेश की डबल इंजन सरकार युवाओं को रोजगार देने में पूरी तरह विफल साबित हुई है।

रोजगार की तलाश में युवा पलायन करने को विवश हैं। भाजपा सरकार में नशे का कारोबार व महिलाओं पर अत्याचार बढ़े हैं। समाज का प्रत्येक वर्ग भाजपा सरकार की नीतियों से पीड़ित है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता एकजुट होकर जनता को भाजपा सरकारों की गलत नीतियों से अवगत कराएं। प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस बहुमत के साथ जीत हासिल कर सरकार बनाएगी और जनता की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। सेवादल प्रदेश अध्यक्ष राजेश रस्तोगी व शहर अध्यक्ष नितिन यादव ने कार्यशाला में कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर सरकार की नीतियों के खिलाफ अभियान चलाने का आह्वान किया।

कार्यशाला के समापन पर सेवादल कार्यकर्ताओं ने उत्तराखंड पुलिस का ग्रेड पे बहाल करने के लिए तिरंगा मार्च निकाला। कार्यशाला में प्रदेश महिला सेवादल प्रभारी रेखा कश्यप, प्रदेश महासचिव यशवीर चौधरी, नीरज त्यागी, वरिष्ठ महिला नेत्री बीना कपूर, सेवादल प्रदेश उपाध्यक्ष आर्यन राठौर, प्रदेश प्रवक्ता विशाल राठौर, बलराम गिरी कड़क, ग्रामीण कार्यकारी अध्यक्ष राजीव चौधरी, यंग ब्रिगेड जिला अध्यक्ष अरुण कुमार, महानगर अध्यक्ष मोनिक धवन, जावेद, नदीम, शाहरुख मलिक, शफीक, शेरखान, रेहान, समीर पठान, सोनू डोगरा, सागर राठौर, आसिफ अली, दीपक, प्रदीप भटनागर, संदीप वर्मा, कालू वर्मा, नरेंद्र गुप्ता, सुमित, सुनील, सार्थक, सागर हुसैन, साहिल आदि कार्यकर्ता उपस्तिथ रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *