कौशिक ने दिया प्रदेश संयोजक पद से इस्तीफा

Politics
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 28 जून। युवा कांग्रेस के प्रदेश संयोजक गौरव कौशिक ने पद से इस्तीफा दे दिया है। गौरव कौशिक ने कहा कि हाल के चुनावों में हार होने बावजूद पार्टी संगठन को मजबूत बनाने के लिए कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है। कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ हैं। लेकिन कार्यकर्ताओं को पार्टी में कोई सम्मान नही मिल रहा है। कार्यकर्ता का सम्मान नहीं होगा तो पार्टी कैसे आगे बढ़ेगी। गौरव कौशिक ने कहा कि संगठन के वरिष्ठ नेता समर्पित कार्यकर्ताओं की समस्याओं का भी कोई संज्ञान नहीं लेते हैं।

जिससे कार्यकर्ताओं का मनोबल गिर रहा है। गौरव कौशिक ने यह भी आरोप लगाया कि पार्टी में गुटबाजी बढ़ रही है। गुटबाजी के कारण ही पार्टी लगातार कमजोर हो रही है। कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी कार्यकर्ताओं की सुध लें। जिससे कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़े। कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ेगा तो वे दोगुने उत्साह से पार्टी को मजबूत करने में अपना योगदान देंगे।