विडियो:-सफाई व्यवस्था को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

Politics
Spread the love

कमल खडका

जनसमस्याओं का निराकरण करने मे महापौर फेल-विकास तिवारी

हरिद्वार, 29 जुलाई। भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने सफाई व्यवस्था ध्वस्त होने का आरोप लगाते हुए ब्रह्मपुरी कालानी में प्रदर्शन किया। जिला महामंत्री विकास तिवारी ने कहा कि जब से हरिद्वार नगर निगम में कांग्रेस की महापौर बनी हैं। तब से पूरे शहर में कूड़े का अंबार लगा हुआ है। शहर के अधिकांश नाले बंद पड़े हुए हैं। नालियों की सफाई नहीं हो रही है। स्ट्रीट लाइटें बंद पड़ी हैं। उन्होंने कहा कि इन सब कार्यों के लिए राज्य सरकार हरिद्वार नगर निगम को प्रतिवर्ष पचास से साठ करोड़ रुपये उपलब्ध कराती है। जबकि हरिद्वार नगर निगम द्वारा अपने दायित्वों का निर्वहन ना कर इस पैसे का दुरुपयोग किया जा रहा है।

कांग्रेस के नेता इन समस्याओं से ध्यान हटाने के लिए सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे है। विकास कार्यों में रोड़ा अटकाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नगर निगम में जुड़े नए सभी वार्ड अपने बदहाली की कहानी बयां कर रहे हैं। नए वार्डों में अब तक न स्ट्रीट लाइटें लगी हैं ना नालियां बनी है। समस्याओं का समाधान करने के बजाए मेयर पति राजनीति करने में लगे हुए हैं। मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी ने कहा कि ब्रह्मपुरी कि सभी गलियां कूड़े और गंदगी से अटी पड़ी हैं। जिससे बीमारीयां फैल रही हैं। नगर निगम इस और कोई ध्यान नहीं दे रहा है। उन्होंने कहा कि यदि मेयर पति और मेयर का सफाई को लेकर यही रवैया रहा तो भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता मेयर के कार्यालय को घेरने का काम करेंगे।

मंडल महामंत्री तरुण नैय्यर ने कहा कि अगले रक्षाबंधन के बाद 5 अगस्त से भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता प्रतिदिन शहर में ऐसे 10 स्थानों को चिन्हित करेंगे जहां गंदगी का अंबार लगा हुआ है। उन स्थानों की सूची मेयर पति को भी सौंपी जाएगी। नगर निगम की लापरवाही की पोल भी खोली जाएगी। प्रदर्शन में भाजयुमो मंडल महामंत्री चंद्रकांत पांडे, सुनील कोरी, सुरेंद्र मिश्रा, भारती बिष्ट, शिवम ठाकुर, रामवीर सिंह, अनिल शर्मा, अजीत कुमार, पूनम माकन, आशू कुमार, संजीव पांडे, अनिरुद्ध पांडे, प्रकाश पांडे, विष्णु गोस्वामी आदि भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे। 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *