केंद्र व प्रदेश सरकार को जनता की तकलीफों से कोई लेना देना नहीं —रवि बहादुर

Haridwar News
Spread the love

अमरीश


युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिया विधायक सुरेश राठौर के खिलाफ धरना
हरिद्वार, 8 जुलाई। रेप के आरोप का सामना कर रहे ज्वालापुर विधायक सुरेश राठौर के खिलाफ युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बहादराबाद स्थित विधायक के कार्यालय के पास धरना दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओ ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में महिलाएं सुरक्षित नहीं है। महिलाओं के प्रति अपराध बढ़े हैं। भाजपा विधायकों पर उनकी ही पार्टी की महिला कार्यकर्ता रेप के आरोप लगा रही हैं।

धरने के दौरान कार्यकर्ताओं ने लगातार बढ़ रही महंगाई व बेरोजगारी पर भी सरकार को घेरा और आरोप लगाया कि सरकार जनता को राहत देने में पूरी तरह विफल साबित हुई है। धरने की अध्यक्षता करते हुए एसआईसीसी कॉर्डिनेटर मनोज त्रिवेदी ने कहा कि महंगाई दिनोंदिन बढ़ती जा रही है। बढ़ती महंगाई के चलते आम जनता परेशान है। लेकिन सरकार महंगाई पर नियंत्रण लगाने में नाकाम साबित हो रही है। युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष रवि बहादुर ने कहा कि भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार को जनता की तकलीफों से कोई लेना देना नहीं है।

जनता की तकलीफें दूर करने के बजाए केंद्र व प्रदेश सरकार मंत्री तथा मुख्यमंत्री बदलने में लगी हैं। युवा कांग्रेस सरकार के कारनामों से अवगत कराने काम करेगी। जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष राव आफाक अली, जिला उपाध्यक्ष अनिल कथूरिया ने कहा कि झूठ की बुनियाद पर खड़ी भाजपा सरकार के विधायकों पर रेप जैसे आरोपों में मुकद्मे दर्ज हो रहे हैं। जनता महंगाई से त्रस्त है और सरकार मंत्री बदलने में व्यस्त है। राजीव चौधरी व अनिल भास्कर ने कहा कि रोजाना पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ाकर सरकार जनता की जेब पर सीधे डाका डाल रही है।

धरना देने वालों में राजवीर चौहान, ब्लॉक अध्यक्ष मुकुल चौहान, नेपाल सिंह, नत्थू सिंह, शाहनवाज, डा.धीरसिह सैनी, राजेंद्र भंवर, साहब सिंह, हिमांशु बहुगुणा, तेलूराम प्रधान, जिलाध्यक्ष सोशल मीडिया महरूफ सलमानी, ऐजाज अली, आकाश भाटी, महबूब आलम, नासिर गौड़, इमरान, अर्जुन कर्णवाल, सैफी आलम, प्रेम यादव, अमित चंचल, अनुराग वर्मा, सुभाष तमंग, गोलू शर्मा, कुलमेंद्र, इरफान चेची, करन सिंह राणा, शुभम जोशी, ओम मलिक, करण सिंह राणा, जय प्रकाश गोपाल, नजाकत अली, अजय मुखिया, अमन राठौर, विशाल राठौर, विकास राठौर, शहजाद अंसारी, मनीष सैनी, रईस अहमद, एजाज अली, सोमबीर भारद्वाज, विशाल काठी, गगन सैनी, नंदकिशोर आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *