विडियो :-खन्ना नगर गोली कांड के मुख्य आरोपी विष्णु अरोड़ा को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Crime
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 18 अगस्त। खन्ना नगर गोली कांड के मुख्य आरोपी विष्णु अहोरा को ज्वालापुर पुलिस ने बृहष्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस आरोपी विष्णु अरोरा को लेकर खन्ना नगर पहुंची और घटना के संबंध में जानकारी ली। बीती 6 अगस्त को खन्ना नगर में भाजपा के दो गुटों में झगड़े व फायरिंग की घटना के बाद एक गुट के दीपक टण्डन ने विष्णु अरोरा सहित कई लोगों के खिलाफ मुकद्मा दर्ज कराया था।

पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हुई थी। मुकद्मा दर्ज करने के बाद पांच लोगों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। फरार चल रहे आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने 10-10 हजार रूपए का ईनाम घोषित किया था। फरार आरोपियों के खिलाफ एनबीडब्लयू भी जारी किए गए थे। फरार चल रहे आरोपियों की धरपकड़ के प्रयासों में जुटी पुलिस ने बुधवार देर रात मुखबिर की सूचना पर मुख्य आरोपी विष्णु अरोड़ा को सेक्टर-2 से गिरफ्तार कर लिया। जिसे बृहष्पतिवार को पुलिस द्वारा मौका मुआयना के लिए घटना स्थल पर ले जाया गया।

एसपी सिटी स्वतन्त्र कुमार ने बताया कि विष्णु अरोड़ा दो अलग-अलग मामलों में नामजद था। उसके ऊपर खन्ना नगर घटनाक्रम में 10 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया और उसके खिलाफ एनबीडब्ल्यू भी जारी किए गए थे।

एसपी सिटी ने बताया कि मामले में 16 लोग नामजद हैं। जिसमें से पांच को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। फरार चल रहे अन्य फरार आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।?