निराश्रितों की सेवा में सबको योगदान करना चाहिए-महंत सतनाम सिंह

Haridwar News
Spread the love

विक्की सैनी

हरिद्वार, 29 अप्रैल। निर्मला छावनी में संत महापुरूषों द्वारा लाॅकडाउन मे ंचलाए जा रहे सेवा कार्यो के चलते दो सौ गरीब परिवारों को खाद्य सामग्री वितरित की गयी। निर्मला छावनी के मुकामी महंत सतनाम सिंह महाराज ने कहा कि संकट के इस दौर में सभी को मिलजुल कर निराश्रितों की सेवा में अपना योगदान देना चाहिए। मजूदर परिवारों के समक्ष रोजी रोटी का संकट बना हुआ है। मजदूर वर्ग अपने रोजगार लाॅकडाउन के कारण नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे में श्रमिक वर्गो को मदद पहुंचाने की मुहिम निर्मला छावनी के द्वारा की जा रही है। निरंतर जरूरतमंदों को खाद्य सामग्री उपलब्ध करायी जा रही है।

बंद के कारण कई तरह की परेशानियां निम्न वर्गों के समक्ष आ रही है। जरूरतमंदों की सेवा में किया गया योगदान अवश्य ही फलदायी होता है। मुकामी महंत सतनाम सिंह महाराज ने कहा कि लाॅकडाउन का सफल बनाना है तो गरीब निर्धन परिवारों की जरूरतों को पूरा करना होगा। सभी को सेवा के प्रकल्प चलाने चाहिए। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश भर में लाॅकडाउन को सफल बनाने का आह्वान लगातार देश की जनता से कर रहे हैं। महंत अमनदीप सिंह महाराज ने कहा कि सरकार के दिशा निर्देशों का पालन सभी को करना चाहिए।

संत महापुरूष सेवा के प्रकल्प चलाकर गरीब, असहाय निर्धन परिवारों को गति प्रदान कर रहा है। आटा, दाल, चावल, चीनी, चाय पत्ती, नमक, तेल, मसाले आदि रसोई की जरूरतों को पूरा करना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। किसी को भी भूखा नहीं सोने दिया जाएगा। जो भी जरूरतमंद आश्रम अखाड़ों में पहुंच रहा है। उनकी आवश्यकताओं को पूरा किया जा रहा है। इस अवसर दिनेश, समाजसेवी अतुल शर्मा, संत जसकरण सिंह, संत सुखमन सिंह, संत निर्मल सिंह, संत तलविन्दर सिंह, संत रोहित आदि मौजूद रहे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *