विडियो :-किसानों की मदद करे सरकार-इरशाद अली

Haridwar News
Spread the love

गौरव रसिक


कार्यकारिणी का विस्तार हुआ स्वागत
हरिद्वार, 8 जून। भारतीय किसान यूनियन किसान उत्थान के कृष्णा एन्कलेव जमालपुर स्थित कार्यालय पर बैठक आयोजित की गयी। बैठक का संयोजन जिलाध्यक्ष इरशाद अली के नेतृत्व में किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए प्रदेश सचिव शाहनवाज शाह, प्रदेश युवा सचिव शिवम चौधरी, प्रदेश मीडिया प्रभारी विनोद कश्यप, प्रदेश उपाध्यक्ष डा.विजेंद्र चैहान, जिला मीडिया प्रभारी सचिन पाल, जिला संगठन मंत्री शहीद हसन, जिला युवा सचिव सैफ अली, जिला संयोजक राजेंद्र प्रसाद त्रिपाठी, वहीं ब्लाॅक उपाध्यक्ष बहादराबाद मौहम्मद शाकिर, ब्लाॅक उपाध्यक्ष आरिफ अंसारी की घोषणा की गयी।

नवनियुक्त पूरी टीम का प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी पाल ने फूलमालाएं पहनाकर बधाई दी। बैठक को संबोधित करते हुए अश्विनी पाल ने कहा कि किसानों के हितों में मिलजुल कर ही प्रयास किए जाएंगे। संगठित होकर अपनी समस्याओं का निदान करना होगा। नवनियुक्त टीम किसानों के हितों में एकजुट होकर काम करे। जिला अध्यक्ष इरशाद अली ने कहा कि राज्य एवं केंद्र सरकार किसानों के हितों में उचित कदम उठाए। आर्थिक रूप से कमजोर किसानों के उत्थान में सरकार को अपना योगदान देना चाहिए। कर्ज मुक्त लोन, फसलों के लिए बिजली मुफ्त प्रदान की जाए। जिससे किसान अपनी खेती की पैदावार को बढ़ा सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश के किसानों की समस्याओं को ध्यान में रखकर सरकार को योजनाएं लागू कराना चाहिए।

किसानों का चीनी मिलों में बकाया भुगतान अतिशीघ्र किया। किसान देश की रीढ़ हैं। किसान मजबूत होगा तो देश प्रगति की और अग्रसर होगा। इरशाद अली ने यह भी कहा कि किसानों को खाद उपलब्ध कराने की समस्या का समाधान भी त्वरित गति से किया जाना चाहिए। किसान सीमित संसाधन के चलते अपनी उपज की पैदावार सही तरीके से नहीं कर पाता है। किसानों को सरकार से मिलने वाली योजनाएं बिना भेदभाव के मिलनी चाहिए। उन्होंने नवनियुक्त कार्यकारिणी को बधाई दी और कहा कि किसानों की समस्याओं को सरकार के समक्ष समय समय पर उठाते रहें।

प्रदेश सचिव शाहनवाज शाह ने कहा कि जिला अध्यक्ष इरशाद अली समय समय पर किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते चले आ रहे हैं। उत्तराखण्ड के किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए नवनियुक्त टीम संगठित होकर काम करे। इस अवसर पर मुकेश कुमार, नूर आलम, आकिब, सोएब, शम्सुदीन आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *