केंद्र एवं राज्य सरकार किसानों के हितों में करें ठोस पहल-चौधरी लाखन सिंह

Haridwar News
Spread the love

गौरव रसिक


हरिद्वार, 17 अगस्त। अखिल भारतीय वीर गुर्जर महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी लाखन सिंह ने कहा कि किसानों के हितों में केंद्र एवं राज्य सरकारों को ठोस पहल करनी चाहिए। किसानों को आर्थिक मजबूती प्रदान करने के लिए किसानों के चीनी मिलों पर बकाया भुगतान, फसलों का मूल्य निर्धारण, गन्ना किसानों की समस्याओं का निदान त्वरित रूप से केंद्र सरकार को करना चाहिए। किसान लंबे अर्से से कृषि कानूनों में बदलाव की मांग कर रहे हैं। आंदोलन कर रहे किसानों की मांग को मोदी सरकार को गंभीरता से लेना चाहिए। किसान अन्नदाता है।

अन्नदाताओं की मांग पर सरकार को सकारात्मक संदेश देना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक राज्यों में किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए केंद्र की जनकल्याणकारी योजनाएं किसानों को समान रूप से प्राप्त होनी चाहिए। चौधरी लाखन सिंह ने कहा कि किसान नेताओं को भी किसानों की मांगों पर गंभीरता दिखाते हुए सकारात्मक पहल को सरकार के समक्ष रखना होगा। जिससे किसानों को चल रहा आंदोलन समाप्त हो सके। उन्होंने कहा कि चीनी मिलों में किसानों का बकाया अतिशीघ्र दिया जाए। किसानों के परिवारों की हालत को सुधारने के लिए उचित ऋण बैकों से प्रदान किए जाएं।

खेती करने वाले किसानों को संसाधन मुहैया कराने के लिए सरकारों को रणनीति के तहत काम करने की आवश्यकता है। किसान देश की रीढ़ है। चौधरी लाखन सिंह भारतीय किसान यूनियन अंबावता के राष्ट्रीय महासचिव नीरज चौधरी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि किसानों के हितों में सक्रिय रूप से काम करते हुए किसानों को योजनाओं का लाभ दिलाएं। उन्होंने कहा कि नीरज चौधरी के महासचिव बनने से किसान समुदाय की समस्याओं को उठाने में मदद मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *