गौरव पाल बने राष्ट्रीय व्यापार मंडल युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष

Haridwar News
Spread the love


हरिद्वार, 23 जून। व्यापारी नेता गौरव पाल को राष्ट्रीय व्यापार मंडल के युवा प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष विनीत धीमान ने प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी से विचार विमर्श के बाद गौरव पाल को युवा प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष मनोनीत करने की घोषणा करते हुए जल्द से जल्द कार्यकारिणी का गठन करने का आग्रह किया।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी ने कहा कि जल्द ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिलकर व्यापारी आयोग के गठन की मांग की जाएगी। उन्होंने कहा कि कभी अतिक्रमण के नाम पर कभी प्लास्टिक को लेकर और कभी अन्य मामलो में प्रशासन और व्यापारियों के बीच अकसर टकराव की स्थिति बन जाती है। ऐसे में व्यापारी आयोग सरकार और व्यापारियों के बीच सेतु का कार्य करेगा।

चौधरी ने कहा कि व्यापारी हमेशा देश और प्रदेश के आर्थिक विकास की रीढ़ रहा है। ऐसे में व्यापारियों की आवाज को भी सुना जाना चाहिए। युवा प्रकोष्ठ के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष गौरव पाल ने संगठन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गयी है। उसका पूरी निष्ठा से पालन करते हुए संगठन को मजबूत करने का काम करेंगे।

जिला अध्यक्ष विनीत धीमान ने कहा कि व्यापारी आयोग की मांग को अब तेज किया जाएगा। इस अवसर पर शहर अध्यक्ष ज्वालापुर पार्षद हरविंदर सिंह, युवा व्यापारी नेता पुष्पेंद्र गुप्ता, अरविंद कुमार, संजीव कुमार, विजय धीमान आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply