निर्मल संत पुरा में कोई पत्रकार वार्ता नहीं हुई अखाड़े के विवाद से निर्मल संतपुरा का कोई लेना देना नहीं – महन्त जगजीत सिंह

Haridwar News Uttarakhand
Spread the love

अमरीश


 हरिद्वार 12 मार्च श्री निर्मल संत पुरा कनखल के संत जगजीत सिंह महाराज ने कहा कि श्री निर्मल पंचायती अखाड़ा कनखल के कुछ संतो महंतों के विवाद से श्री निर्मल संत पुरा का कोई संबंध नहीं है उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने आश्रम में किसी भी संत की अखाड़े से विवाद के संबंध में कोई प्रेस वार्ता नहीं की है उनके निर्मल संत पुरा आश्रम को अखाड़े के संतों महंतों के विवाद में बेवजह शामिल किया जा रहा है
        उन्होंने कहा कि उनका अखाड़े के संतों के विवाद से कोई लेना-देना नहीं है और ना ही वह किसी ग्रुप से संबंध रखते हैं उनका आश्रम सामाजिक धार्मिक गतिविधियों में कार्यरत रहता है और किसी तरह के विवाद से उनका कोई मतलब नहीं है और ना ही उनके आश्रम के द्वारा किसी मामले को लेकर कोई अधिकृत प्रेस वार्ता बुलाई गई है उनके आश्रम के नाम से कुछ पत्रों में जो समाचार छपा है उससे उनका कोई मतलब नहीं है और ना ही वे अखाड़े के कुछ संतो के विवाद में शामिल है उन्होंने कहा कि निर्मल संत पुरा ट्रस्ट सोसायटी का अपना अलग अस्तित्व है और उनका आश्रम अखाड़े की किसी भी विवाद में नहीं पड़ता है