विडियो :-कृषि कानूनों के विरोध में 11 से आंदोलन करेगी कांग्रेस-राजीव चौधरी

Politics
Spread the love

अमरीश

हरिद्वार, 9 अक्टूबर। कृषि कानूनों के विरोध में कांग्रेस के प्रदेश व्यापी आंदोलन की शुरूआत हरिद्वार से होगी । 11 अक्टूबर को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह लालढांग से आंदोलन की शुरूआत करेंगे। प्रैस क्लब में पत्रकारों को जानकारी देते हुए यूथ कांग्रेस नेता राजीव चौधरी ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए कृषि कानून पूरी तरह किसान विरोधी हैं। कानून का लाभ बड़े किसानों के बजाए काॅरपोरेट घरानों को होगा।

https://youtu.be/2SeQq2E9ydg

किसान कर्ज के जाल में फंस कर अपनी जमीनें भी गंवा देंगे और आत्महत्या जैसे कदम उठाने को मजबूर होंगे। राजीव चैधरी ने कहा कि कृषि कानून का नुकसान केवल किसानों को ही नहीं बल्कि आम जनता को भी उठाना होगा। बड़े काॅरपोरेट घरानों को फायदा पहुंचाने के लिए कानून में स्टाॅक लिमिट भी खत्म कर दी गयी। जिसका फायदा उठाकर बड़े उद्योगपति फसलों को कम कीमत पर खरीदकर स्टाॅक करेंगे और मनमाने दामों पर बेचकर जनता का शोषण करेंगे।

यूथ कांग्रेस के कार्यकारी जिला अध्यक्ष रवि बहादुर ने कहा कि जैसी आशंकाए जतायी जा रही थी नए कृषि कानून लागू होने के बाद किसानों के सामने समस्याएं उत्पन्न होना शुरू हो गयी हैं। जनपद में अभी तक धान खरीद केंद्र शुरू नहीं किए गए हैं। फसल बेचने के लिए केंद्रों पर पहुंच रहे किसानों को परेशान किया जा रहा है। मजबूर किसान एमएसपी से कम दामों पर अपनी फसल बेचने को मजबूर हो रहे हैं।

जिससे किसान फसल की लागत भी नहीं निकाल पा रहे हैं। प्रदेश उपाध्यक्ष रामविशाल देव व पूर्व प्रदेश सचिव विभाष मिश्रा ने कहा कि लाॅकडाउन होने पर देश भर से वापस लौटे प्रवासियों को रोजगार देने में प्रदेश सरकार नाकाम रही है। मुख्यमंत्री रोजगार के संबंध में झूठे आंकड़े पेश कर भ्रम फैला रहे हैं। नए कृषि कानून लागू होने से किसानों की आय दोगुना करने का केंद्र सरकार को दावा पूरी तरह फेल हो गया है। किसान लागत से भी कम मूल्य पर फसल बेचने को मजबूर हो रहे हैं। किसानों को कर्ज के जाल में फंसाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस किसानों का अहित नहीं होने देगी। प्रैसवार्ता में संदीप गौड़, नासिर गौड़, विनोद आदि सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *