कृषि कानूनों के विरोध कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाली रैली

Haridwar News Politics
Spread the love

गौरव रसिक
सरकार पर लगाया किसानों का शोषण करने का आरोप

हरिाद्वार, 8 दिसंबर। कृषि कानूनों को वापस लिए जाने की मांग कर रहे किसानों द्वारा बुलाए बंद का समर्थन करते हुए महानगर कांग्रेस कमेटी कार्यकर्ताओं ने ज्वालापुर के पुल जटवाड़ा से चं्रदाचार्य चौक तक रैली निकालकर प्रदर्शन किया। प्रदेश महासचिव डा.संजय पालीवाल ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा जो दमनकारी रवैया किसानों के साथ अपनाया जा रहा है वह देश के लिए एक बहुत बड़ा अभिशाप है। किसान देश की रीढ़ हैं। किसानों के ऊपर ही हिंदुस्तान की अर्थव्यवस्था तथा पूरे देश की राजनीति चलती है।

लेकिन सरकार किसानों का शोषण करने पर उतारू है। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की मांग मानते हुए तीनों कृषि कानूनों को तुरंत वापस ले। महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कांग्रेस किसानों के संघर्ष में उनके साथ खड़ी है। किसानों को पूंजीपतियों का बंधुआ मजदूर बनाने के लिए लागू किए कृषि कानूनों के रद्द होने तक कांग्रेस कार्यकर्ता चैन से नहीं बैठेंगे। सरकार अपना हिटलरशाही रवैया छोड़कर किसानों की मांग पूरी करे। पूर्व विधायक अमरीश कुमार और पूर्व विधायक रामयश सिंह ने कहा कि कांग्रेस किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।

यदि सरकार ने किसानों का शोषण करना बंद नहीं किया तो इसके बहुत गंभीर परिणाम होंगे। पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रदीप चैधरी, युवा नेता वरुण बालियान, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष अमरदीप रोशन, कार्यकारी अध्यक्ष रवि बहादुर ने कहा कि केंद्र सरकार ने किसानों पर जो काला कानून थोंपा है। वह सिर्फ किसानों पर नहीं बल्कि देश की जनता पर थोपा गया है। इससे पूरे देश में चल रही व्यवस्थाएं ध्वस्त हो जाएंगी। किसान अपनी उपज का मूल्य पाने के लिए दर दर की ठोकर खाएगा।

किसान दलालों के हाथ की कठपुतली बन जाएगा। इसलिए इस कानून को तुरंत रद्द करने की आवश्यकता है। रैली में भारी संख्या में ट्रेक्टर के साथ किसान यूनियन के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

इस अवसर पर किरणपाल सिंह, श्रमिक नेता राजबीर सिंह, अनिल भास्कर, नईम कुरेशी, रोशन लाल, महेश प्रताप राणा, कैलाश प्रधान, मकबूल कुरैशी, बलजीत चौधरी, ज्वालापुर नगर अध्यक्ष यशवंत सैनी, ब्लॉक अध्यक्ष शुभम अग्रवाल, शाहनवाज कुरैशी, पार्षद अनुज सिंह, मेहरबान खान, सुहेल कुरैशी, जफर अबासी, राजीव चौधरी, विकास सिंह, दिनेश पुंडीर, रोशन लाल, सहाबुद्दीन अंसारी, तासिन अंसारी, जितेन्द्र सिंह, सुनील कड़च्छ, अंकित चौहान, हारून अंसारी, पराग चाकलांन, रफी खान, दिलशाद मंसूरी, चौधरी, मनीराम बागड़ी, संगम शर्मा, वसीम सलमानी,राजेन्द्र श्रीवास्तव, प्रवीण मिश्रा, मुसर्रत आजम सैफी आदि सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *