कुलपति दून विश्वविद्यालय प्रो0 सुरेखा डंगवाल ने जोशीमठ पीड़ितों की मदद के लिये 1,91,350 रुपए की धनराशि का चेक सौंपा

Haridwar News
Spread the love

तनवीर

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित कैम्प कार्यालय में कुलपति दून विश्वविद्यालय प्रो0 सुरेखा डंगवाल ने भेंट की।

उन्होंने मुख्यमंत्री को जोशीमठ भूधसाव के प्रभावित पीड़ितों की मदद के लिये विश्वविद्यालय के अध्यापको एवं कार्मिकों द्वारा दिये गये अपने एक दिन के वेतन की कुल रू0 1,91,350 (एक लाख इक्यानबे हजार तीन सौ पचास रुपए) की धनराशि का चेक सौंपा।