बड़ी संख्या में महिलाओं ने ली आम आदमी पार्टी की सदस्यता

Politics
Spread the love

राहत अंसारी


राज्य के विकास का नया अध्याय लिखने आ रही है आम आदमी पार्टी-नरेश शर्मा
हरिद्वार, 25 सितंबर: ग्राम धनपुरा स्थित आम आदमी पार्टी कार्यालय पर पार्टी के हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी नरेश शर्मा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिलाओं ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी में शामिल हुई महिलाओं का स्वागत करते हुए नरेश शर्मा ने दावा किया कि आने वाले चुनाव में प्रदेश में आम आदमी पार्टी विकास का एजेंडा लेकर जनता के बीच आई है। उत्तराखंड जैसे राज्य में 300 यूनिट बिजली देने के साथ युवाओं को बेरोजगारी भत्ता तथा 6 महीने में एक लाख रोजगार देने सहित राज्य के समग्र विकास का वादा पार्टी के केंद्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने किया है। जिसे पूरा किया जाएगा।

उन्होंने भाजपा और कांग्रेस दोनों पर उत्तराखंड की उपेक्षा करने का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकारों की गलत नीतियों और अदूरदर्शिता के चलते ही आज उच्च शिक्षित युवा भी मजदूरी करके जीवन यापन करने को मजबूर हैं। लेकिन आम आदमी पार्टी राज्य के विकास का न्याय अध्याय लिखेगी। उन्होंने पार्टी में शामिल हुई महिलाओं को समुचित सम्मान का भरोसा दिलाया। पार्टी में शामिल हुई नीलू देवी और निर्मला देवी ने कहा कि वे आम आदमी पार्टी की कार्यशैली से प्रभावित होकर आम आदमी पार्टी में शामिल हुई हैं। ज्योति और रेनू चौहान ने भाजपा और कांग्रेस पर आम आदमी की समस्याओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया। ममता देवी और शमी देवी ने कहा कि जनता पूरी तरह आम आदमी पार्टी के साथ है।

अजय कुमार ने भाजपा पर झूठे वादे करने का आरोप लगाया। नौरंगी और सुमित कुमार ने कहा कि अब आम आदमी पार्टी ही जनता के लिए विकल्प बची है जिसे हर वर्ग का समर्थन मिल रहा है। कमल सैनी ने दावा किया कि जल्दी ही और भी लोग पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रही जिन्होंने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *