तनवीर
हरिद्वार, 21 अगस्त। कुष्ठ एवं असहाय लोक सेवा समिति की ओर से शनिवार को ज्वालापुर के मौहल्ला चाकलान स्थित कुष्ठ आश्रम में रहने वाले तीन सौ लोगों को महीने का राशन वितरित किया गया। इसके साथ संस्था की ओर से एक विकलांग बच्चे को व्हील चेयर भी प्रदान की। इस दौरान विहिप जिला अध्यक्ष नितिन गौतम ने सभी बच्चों को चॉकलेट वितरित की।
कुष्ठ एवं असहाय लोक सेवा समिति के अध्यक्ष अध्यक्ष नारायण आहुजा ने बताया कि संस्था के संस्थापक डीआईजी जगतराम जोशी, चैयरमेन डा.विरेन्द्र सिंह वर्मा एवं राकेश मल्होत्रा तथा अन्य सदस्यों के सहयोग से पिछले 12 वर्षों से हरिद्वार के चियानंद, तयालपुरी, विवेकानंद, गंगा माता और चंद्रशेखर आजाद कुष्ठ आश्रम में रहने वाले परिवारों को निःशुल्क राशन दिया जा रहा है।
इस कड़ी में शनिवार को ज्वालापुर के मौहल्ला चाकलान स्थित प्राचीन मौलसरी के पेड़ निकट गुरु अमराईनाथ क्लीनिक पर समाजसेवी डा.पवन के सहयोग से निःशुल्क राशन वितरण किया गया। उन्होंने बताया कि संस्था की ओर से पहली बार देहरादून में रहने वाले 33 कुष्ठ असहाय लोगों को भी राशन दिया गया है। भविष्य में भी शाखा की ओर से कुष्ठ रोगियों एवं असहाय परिवारों को निशुल्क राशन वितरण किया जाता रहेगा।
इस अवसर पर सचिव सुनील शेट्टी, कोषाध्यक्ष सचिन अरोड़ा, विकास प्रधान, विपिन गुप्ता, विपिन तनेजा, प्रदीप सेठ, राजकुमार अरोड़ा, पंकज सैनी, अंकुर सैनी, अरुण वर्मा, संजय आहूजा, पिंकी सरदार, प्रेमपाल सिंह, सौरभ सक्सेना, अनिल भारती, विनोद चैहान, यशवंत सैनी, गोरे लाल, महेंद्र शर्मा, अमरदीप राणा, नरेंद्र चैहान, प्रेम चैहान, संजय शर्मा, अनिल बाबू, राम मिश्रा, रामकुमार खत्री, सुल्तान भाई सहित व्यापार मंडल के कई नेता व स्थानीय निवासी मौजूद रहे।