कमल खडका
मानव का जीवन पौधो पर निर्भर:-मंजु सिंह
हरिद्वार। कुमाऊं का लोक त्योहार हरेला पर्व हरिद्वार में भी धूमधाम से मनाया गया। सावन की शुरुआत में मनाया जाने वाला यह त्योहार हरियाली का उत्सव है। इस दौरान लोग हरेला पर्व यानी सावल संक्रांति से नौ या दस दिन पूर्व पांच प्रकार के अनाजों को मिट्टी की टोकरियों में बोते हैँ और फिर उसकी हरेले के दिन पूजा के बाद काटा जाता है। उसके बाद उस काटे गए तिनकों को एक दूसरे के सिर पर रख कर आशीर्वाद दिया जाती है। हरिद्वार में भी स्थानीय लोगों द्वारा हरेला पर्व के तहत वृहद वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। इस अवसर पर लिटिल मैरी जूनियर हाईस्कूल की तरफ से पौधारोपण कार्यक्रम किया गया।
सिंहद्वार के गंगा तट पर विद्यार्थियों ओर शिक्षको के स्वस्थ और उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ लिटिल मैरी स्कूल की प्रधानाचार्या मंजू सिंह ने पौधारोपण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पर्यावरण की शुद्धि, सूख रहे जल स्त्रोतों तथा पर्यावरण के संरक्षण के लिए वृक्षारोपण बेहद जरूरी है। उन्होंने सभी लोगों से खाली भूमि पर वृक्षारोपण करके प्रकृति के अस्तित्व को बचाने तथा उसकी सुरक्षा का संकल्प लेने की अपील की।