लाॅकडाउन का पालन करना सबका कर्तव्य-स्वामी कैलाशानंद ब्रह्मचारी

Education
Spread the love

राकेश वालिया

हरिद्वार, 12 अप्रैल। श्री दक्षिण काली मंदिर के परमाध्यक्ष महामण्डलेश्वर स्वामी कैलाशानंद ब्रह्मचारी महाराज ने कहा कि वैश्विक महामारी में गरीब, असहाय, निर्धन बेसहारों की मदद के लिए आगे आना चाहिए। लाॅकडाउन के कारण श्रमिक वर्ग अपना रोजगार नहीं कर पा रहा है। उन्होंने राज्य की त्रिवेंद्र सरकार से मांग की कि श्रमिक वर्गों के लोगों को तुरंत सहायता राशि पहुंचायी जानी चाहिए। खाद्य सामग्री की आपूर्ति को सुनिश्चित किया जाए। जिससे रोज खाने कमाने वाले लोगों को परेशानियों का सामना ना करना पड़ा। बड़ी संख्या में मजदूर वर्ग बेरोजगार हो चुका है। सरकार को ऐसे लोगों को तुरंत राहत पहुंचाने की कोशिशें करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि लाॅकडाउन का पालन भी तभी किया जा सकता है। जब लोगों की जरूरतें पूरी हो सकेंगी। सरकार के दिशा निर्देशों का पालन सभी को करना होगा।

कोरोना वायरस की रोकथाम को लेकर सरकार गंभीरता से कार्य कर रही है। युद्ध स्तर पर कोरोना वायरस की रोकथाम के उपाय किए जा रहे हैं। स्वामी कैलाशानंद ब्रह्मचारी महाराज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनता के हित में अच्छे फैसले ले रहे हैं। लाॅकडाउन की घोषणा से ही कोरोना वायरस के फैलने से देश वासियों को बचाया जा सका है। संकट की इस घड़ी में स्वास्थ्य विभाग पुलिसकर्मियों के अलावा नगर निगम में तैनात स्वच्छता अभियान में जुटे सफाई कर्मचारियों की जितनी भी प्रशंसा की जाए। उतना कम है।

पुलिस के आला अधिकारी क्षेत्रों का भ्रमण कर लोगों को घरों से बाहर ना निकलने की अपील भी कर रहे हैं। हमें स्वयं भी लाॅकडाउन का पालन करना चाहिए। मां श्री दक्षिण काली के आशीर्वाद व कृपा से अवश्य ही इस संकट से मुक्ति मिलेगी। अपने घरों में मां की आराधना करते रहें। परिवारों में सुख समृद्धि का वास होगा और परिवारों के कष्ट दूर होंगे। कोरोना वायरस देश दुनिया को अपनी चपेट में ले रहा है। सरकारें गंभीरता से कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने के रोकथाम के उपाय किए जा रहे हैं। उन्होंने धर्मनगरी के लोगों से धैर्य बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि सच्चे मन से मां की आराधना की जाएगी तो यह संकट भी स्वतः ही मां की कृपा दृष्टि से दूर होगा। उन्होंने कहा कि लाॅकडाउन के चलते मंदिर परिसर के आसपास जंगली हाथियों व जानवरों का आना बढ़ रहा है।

वन विभाग के आलाधिकारियों को इस ओर ध्यान देना चाहिए। जंगली हाथी के प्रवेश के कारण आश्रम में रह रहे कर्मचारियों को भी परेशानियां हो रही हैं। कभी भी कोई बड़ी अप्रिय घटना हो सकती है। कर्मचारियों में डर भय का माहौल बना हुआ है। उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों से जंगली जानवरों के  शहरी क्षेत्र मे ंप्रवेश पर रोक लगाने की मांग की। इस अवसर पर आचार्य पवन दत्त मिश्र, स्वामी राधाकांताचार्य, स्वामी अनुरागी महाराज, अंकुश शुक्ला, पंडित प्रमोद पाण्डे, शिवकुमार शर्मा, अनिल कुमार आदि मौजूद रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *