करोड़ों कांवड़ियों को एसएसपी अजय सिंह के कुशल नेतृत्व में गंतव्य की ओर रवाना करने का क्रम जारी

Haridwar News
Spread the love

तनवीर

हरिद्वार:-डाक कांवड़ियों का हुजूम उमड़ने पर भी पुलिस ने धैर्य बनाते हुए 55 हजार डाक वाहन और 8 लाख से ज्यादा मोटरसाइकिल सवार कांवड़ियों को गंतव्य की ओर रवाना किया।मौसम के खुलने पर डाक कांवड़ियों की विभिन्न राज्यों से आमद होने के कारण हर की पौड़ी एवं हाईवे कांवड़ियों से फुल हो गया।

पुलिस ने धैर्य बनाते हुए लाखों की संख्या को कंट्रोल करते हुए कांवड़ियों के आगमन को बनाए रखा। एसएसपी अजय सिंह भी देर रात्रि सड़कों पर भीड़ का जायजा लेते रहे। पुलिस टीमें लगातार डाक कांवड़ियों के वाहनों को रवाना करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं। व्यवस्थाओं को पुलिस ने बेहतर तरीके से अंजाम दिया।