मां मंशा देवी मंदिर ट्रस्ट की और से प्रशासन को सौंपा गया दो लाख रूपए का चेक

Haridwar News Uttarakhand
Spread the love

राकेश वालिया

सभी को सहयोग के लिए आगे आना चाहिए-हरवीर सिंह

हरिद्वार, 29 मार्च। मां मंशा देवी ट्रस्ट की ओर से कोरोना पीड़ितों की मदद के लिए प्रशासन को दो लाख रूपए का चेक सौंपा गया। निरंजनी अखाड़े में अपर मेला अधिकारी हरवीर सिंह को चेक सौंपने के दौरान मंशा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज ने कहा कि परिस्थिति को देखते हुए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लिया गया जनहित के फैसले का सभी को खुले दिल से स्वागत करते हुए उसका पालन करना चाहिए। इन परिस्थितियों में धर्मनगरी में फंसे यात्रियों व श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की दिक्कतें नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि दिनरात श्रद्धालुओं के भोजन की व्यवस्था को किया जा रहा है। गुजरात से आए हुए यात्रियों को अपने गंतव्यों की ओर भी सकुशल भेजने का इंतजाम भी प्रशासन के माध्यम से किया गया। उन्होंने कहा कि हरिद्वार में ठहरे यात्रियों की सेवाओं में किसी भी प्रकार की कोई कमी नहीं आनी चाहिए।

भोजन, पानी, बिस्कुट, फल श्रद्धालुओं व यात्रियों को निरंजनी अखाड़े के संत महापुरूषों के माध्यम से प्रदान किए जा रहे हैं। इस अभियान में अपर मेला अधिकारी भी सहयोग प्रदान कर रहे हैं। कोरोना पीड़ितों की मदद के लिए मेला प्रशासन को दो लाख रूपए की सहायता उपलब्ध करायी गयी है। अपर मेला अधिकारी हरवीर सिंह ने कहा कि गुजरात के यात्रियों को भी आश्रम में ही ठहराया गया था। अन्य यात्रियों के भोजन की व्यवस्था भी मंशा देवी ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज के सानिध्य में की गयी। जबकि इनके द्वारा 11, 5 व 2 लाख सहित अब तक 18 लाख की धनराशि के चेक उपलब्ध करा दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि हरिद्वार में यात्री व श्रद्धालु बड़ी संख्या में हैं। वह अपने घरों में जाना ही नहीं चाहते हैं। ऐसे में भोजन की व्यवस्था श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज द्वारा करायी जा रही है। एक हजार भोजन के पैकेट भी इनके माध्यम से सौंपे जा रहे हैं। जिन्हें यात्रियों व श्रद्धालुओं को वितरित किया जा रहा है। ऐसी परिस्थिति में सभी को सहयोग करना चाहिए।

प्रशासन लगातार पीड़ितों की सहायता करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहा है। कोरोना वायरस महामारी का रूप ले रहा है। इससे बचाव का सबसे अच्छा तरीका अपने घरों में ही रहना है। लाॅकडाउन का पालन सभी को अच्छे करना होगा। अपर मेला अधिकारी हरवीर सिंह ने श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज के सहयोग की प्रशंसा की। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *