शुभम की मौत की होगी मजिस्ट्रीयल जांच

Haridwar News
Spread the love

तनवीर

हरिद्वार: वैभव गुप्ता उप जिला मजिस्ट्रेट लक्सर ने अवगत कराया है, कि जिला मजिस्ट्रेट हरिद्वार ने उन्हें जे.के टायर्स कंपनी लिमिटेड गोवर्धन रोड लक्सर हरिद्वार में 30 जनवरी को कार्यरत कर्मचारी शुभम की आग से झुलसने के कारण उपचार के दौरान हुई मृत्यु की मजिस्ट्रीयल जांच के लिए नामित किया गया है।
घटना के संबंध में यदि किसी व्यक्ति को कोई मौखिक अथवा लिखित साक्ष्य प्रस्तुत करना हो तो, वह विज्ञप्ति जारी होने के दस दिन के भीतर कार्यालय उप जिला मजिस्ट्रेट, लक्सर में किसी भी कार्यालय दिवस में सुबह 10 से शाम 5 बजे तक उपस्थित होकर अपने बयान अभिलिखित करा सकता है एव लिखित साक्ष्य प्रस्तुत कर सकता है।