लाभार्थी महिलाओं को किया महालक्ष्मी किट का वितरण

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


सभी समान रूप से मिल रहा योजनाओं का लाभ-विदित शर्मा
हरिद्वार, 27 मार्च। सप्तऋषि क्षेत्र स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में वार्ड 1 और 2 की लाभार्थी महिलाओं को महालक्ष्मी किट वितरित की गयी। मुख्य अतिथी हनुमान दास महाराज, पार्षद आकाश भाटी, पार्षद सुनीता शर्मा, भाजयुमो के पूर्व जिला महामंत्री विदित शर्मा ने आंगनवाड़ी सुपरवाइजर रिर्चा गर्ग के सहयोग लाभार्थी महिलाओं को किट प्रदान की। पार्षद आकाश भाटी व पार्षद सुनीता शर्मा ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार महिला सशक्तिकरण की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है।

भाजयुमो के पूर्व जिला महामंत्री विदित शर्मा ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार आमजन के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं संचालित कर रही है और योजनाओं का लाभ सभी को समान रूप से मिल रहा है। इस अवसर पर डा.निशीथ एरान, शिवकुमार सैनी, हन्नी अग्रवाल, सन्नी गिरी, गौरव पाल, चंद्र चौहान, प्रीति गौड़, संजिला शर्मा, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता हेमा पंत, देवेश्वरी बहुगुणा, रजनी बिष्ट, वर्षा शर्मा, ममता बर्तवाल, मीनू ठाकुर आदि मौजूद रहे।