ज्वालापुर में मण्डी के कुंए पर खुला पीएनबी ग्राहक सेवा केंद्र

Haridwar News
Spread the love

तनवीर
हरिद्वार, 21 दिसम्बर। ज्वालापुर में मण्डी के कुंए पर पजाब नेशनल बैक के ग्राहक सेवा केंद्र का शुभारंभ वरिष्ठ कांग्रेस नेता हाजी नईम कुरैशी, मकबूल कुरैशी, सपा नेता मशकूर कुरैशी, हाजी इरफान अंसारी, हाजी रफी खान, शाहबुद्दीन अंसारी, अजमत अल्वी आदि ने संयुक्त रूप से रिबन काटकर किया। ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक तंजीम अहमद ने बताया कि ग्राहक सेवा केंद्र खुलने से आसास के लोगों को बैंकिंग सुविधाएं मिलेंगी।

तंजीम अहमद ने ग्राहक सेवा केंद्र पर बच्चों के बैंक खाते खोलने, 25 हजार तक की नकद जमा और 10 हजार निकासी की सुविधा उपभोक्ताओं को मिलेगी। इसके अलावा पास बुक एंट्री, जीरो बैलेंस खाते, आधार कार्ड से किसी भी बैंक खाते से पैसे निकालने व सभी बैंकों से लेने की सुविधा भी ग्राहकों को दी जाएगी। उन्होंने बताया कि बैंकों में लगातार बढ़ रही भीड़ को देखते हुए ग्राहकों को सहूलियत होगीं।