पेट्रोल, डीजल के दामों में बढ़ोतरी के खिलाफ महानगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

Politics
Spread the love

अमरीश


हरिद्वार, 10 जून। महानगर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल व डीजल की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी के खिलाफ ज्वालापुर स्थित जगत पेट्रोल पंप के बाहर मानव श्रंखला बनाकर सांकेतिक प्रदर्शन किया। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी तथा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर किए गए प्रदर्शन के दौरान प्रदेश महासचिव डा.संजय पालीवाल ने कहा कि केंद्र में भाजपा की सरकार बनने के बाद से ही पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ने माल भाड़ा भी बढ़ रहा है। जिससे जरूरी चीजों के दाम बढ़ रहे हैं।

कीमतें बढ़ने से मध्यम वर्ग व गरीब आदमी परेशान है। उन्होंने कहा कि यदि केंद्र सरकार ने कीमतें कम नहीं की तो कांग्रेस पार्टी लगातार जनता के बीच जाकर प्रदर्शन करती रहेगी। महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि जब केंद्र में कांग्रेस सरकार आसीन थी तो कच्चे तेल का रेट 60 डाल प्रति बैरल था और पेट्रोल के दाम 65 रूपए प्रति लीटर थे। आज भी कच्चा तेल 60 डालर प्रति बैरल है। लेकिन पेट्रोल के दाम 100 रूपए लीटर हैं। केंद्र की गूंगी बहरी सरकार लगातार दाम बढ़ाकर गरीबों पर अत्याचार कर रही है। गरीब के लिए दो वक्त की रोटी जुटाना कठिन हो गया है। परंतु प्रदेश उपाध्यक्ष रामयश सिंह, पूर्व पालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी, प्रदेश सचिव प्रदीप चैधरी ने कहा कि केंद्र सरकार के फैसलों में अंबानी अडानी जैसे पूंजीपति भूमिका निभा रहे हैं। सरकार की नीतियों में पूंजीपतियों के हस्तक्षेप के चलते देश में महंगाई बढ़ रही है।

महंगाई व बेरोजगारी की मार झेल रही जनता की परेशानियों के प्रति प्रधानमंत्री मौन धारण किए हुए हैं। महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष विमला पांडे, प्रदेश महासचिव सतीश कुमार व धर्मपाल ठेकेदार ने कहा कि भाजपा सरकार विगत 7 वर्षों से अत्याचार कर रही है। रोजगार समाप्त हो गए है। बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है। कोरोना के चलते बेरोजगारी में और बढ़ोतरी हुई है। गरीब आदमी बच्चों के लिए भोजन तक नहीं जुटा पा रहा है। ऐसे में लगातार पेट्रोल डीजल के रेट बढ़ाकर केंद्र सरकार आग में घी डालने का कार्य कर रही है।

प्रदर्शन करने वालों में चौधरी बलजीत सिंह, महेश प्रताप राणा, राजवीर चौहान, नईम कुरैशी, बी.एस.तेजियान, सुभाष कपिल, अशोक शर्मा, यशवंत सैनी, रवि कश्यप,राजीव चौधरी, शैलेंद्र सिंह एडवोकेट, विभाष मिश्रा, अनिल भास्कर, हाजी रफी खान, सीपी सिंह, पार्षद उदयवीर सिंह, पार्षद अमन गर्ग, पार्षद राजीव भार्गव, पार्षद कैलाश भट्ट, कैलाश प्रधान, दिनेश पुंडीर, नवेज अंसारी, आकाश बिरला, शिव कुमार जोशी, जितेन्दर सिंह, हरजीत सिंह, पार्षद सोहेल कुरेशी, सत्येंद्र वर्मा, बलराम राठौड़, पुरषोत्तम शर्मा, डा.मेहरबान खान, नीतू बिष्ट, मिथिलेश गिल,नीलम शर्मा, राजेंद्र श्रीवास्तव, मधुकांत गिरी, हरद्वारी लाल, सुनील कुमार, अनीस कुरैशी, विशाल राठौड़, जॉनसन जेम्स, सतेंद्र वशिष्ठ, सुमित भाटिया, वसीम सलमानी, जगदीप असवाल, मनोज जाटव,हरद्वारी लाल, राजेंद्र भंवर, त्रिपाल शर्मा, हरिशंकर प्रसाद, अनस कुरैशी, आरबीएल वर्मा, मनीराम बागड़ी, लक्ष्मी प्रसाद, नरेश सेमवाल, पं.संगम शर्मा आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *