व्यापार मण्डल कार्यकारिणी का विस्तार कर पदाधिकारी मनोनीत किए

Politics
Spread the love

तनवीर

हरिद्वार, 7 नवंबर। रामलीला भवन कनखल में जिला अध्यक्ष सुरेश गुलाटी की अध्यक्षता व भूपेंद्र कुमार के संचालन में आयोजित प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की बैठक के दौरान संगठन से जुड़ी विभिन्न इकाईयों की कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए नगर व्यापार मंडल कनखल में विजय गुप्ता, आशीष अरोड़ा, मनोज, लकी सचदेवा ,राजू चौहान जोगिंदर कुमार ,अरविंद कुशवाहा, सुमित लखेरा को उपाध्यक्ष, सोमदत्त अनुराग ,दिनेश कालरा ,लकी पाठक को मंत्री, अशोक अरोड़ा को सह कोषाध्यक्ष, डा.सुनील कुमार शर्मा, सुरेश वासन, राम प्रकाश गोयल, ओम प्रकाश गोयल, श्रवण अग्रवाल, सूरज, मेहर सिंह, अरविंद गुप्ता, दुष्यंत, डब्बू ,सुरेंद्र, व अनिल खन्ना को संरक्षक मनोनीत किया गया।

इसके अलावा सनी त्रिपाठी, अरविंद राठौर, गौरी शर्मा को दक्षेश्वर व्यापार मण्डल का उपाध्यक्ष, संजय दत्त, मोहित भारद्वाज, अमित ठाकुर व अंशु गुप्ता को मंत्री। शालू शर्मा, आशीष बंसल, रोहित अरोड़ा को मकर वाहिनी व्यापार मण्डल का उपाध्यक्ष तथा अश्विनी कश्यप , सोनी व शुभम को मंत्री मनोनीत किया गया।

अभिषेक शर्मा को पहाड़ी बाजार व्यापार मण्डल का अध्यक्ष तथा राघव गुप्ता को महामंत्री, विवेक गर्ग को कोषाध्यक्ष, हरिओम, शिखर गर्ग, शिवम गर्ग, शुभम, प्रवीण मित्तल को उपाध्यक्ष, सौरभ, विक्की, आशीष जिंदल, विशाल अनेजा, शुभम गर्ग, रमनदीन, डा.सितांशु पंडित को मंत्री तथा पीयूष चड्ढा व रविन्द्र सिंह को मीडिया प्रभारी मनोनीत किया गया। नवमनोनीत पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए जिला अध्यक्ष सुरेश गुलाटी ने कहा कि व्यापारी एकता के बल पर ही अपनी समस्याओं का निदान कर सकते हैं।

मिलजुल कर व्यापारी हितों में काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में व्यापारी आर्थिक मंदी का सामना कर रहे हैं। सरकार को गंभीरता से व्यापारियों के हितों में पैकेज की घोषणा करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि व्यापारी समय समय पर शासन प्रशासन को भी अपना सहयोग देता चला आ रहा है। शहर अध्यक्ष कमल ब्रजवासी ने कहा कि सभी पदाधिकारी संगठन की नीतियों के अनुरूप एकजुट होकर व्यापारी हितों के लिए कार्य करें।

तहसील महामंत्री विवेक अग्रवाल ने सभी का आभार जताते हुए कहा कि व्यपारियों की समस्याओं के निदान के लिए सभी व्यापारियों को एक मंच पर आकर आवाज उठानी होगी। इस दौरान तहसील अध्यक्ष मृदुल कौशिक, युवा शहर महामंत्री विक्की आडवाणी, सुरेश शर्मा,वैभव, नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष व पार्षद सुनील अग्रवाल गुड्डू, पार्षद नितिन माना, मनु सैनी, सुरेश शर्मा, सोहन लाल कश्यप अंकित गुप्ता भूपेंद्र कुमार आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *