सर्व सेवा संगठन तीर्थनगरी में बन रहा है बेसहारों का सहारा

Haridwar News
Spread the love

हरिद्वार, अप्रैल। कोरोना महामारी से बचाव के लिए लगाए गए लॉकडाउन में विशेष रूप से मजदूरी करके घर चलाने वालों को बेहद दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है और इन परिवारों के सामने सबसे बड़ी समस्या अन्न संकट की आ रही है। ऐसे में सर्व सेवा संगठन समिति रोज़ कुछ परिवारों को चिह्ति कर उन्हें अगले कुछ दिनों की भोजन व्यवस्था के लिए व उनकी रसोई में खाना पकता रहे इसके लिए राशन सामग्री उपलब्ध करा रहा है।

पिछले दिनों से लगातार सर्व सेवा संगठन समिति द्वारा राजीव नगर, आर्यनगर, रानीपुर मोड, भीमगोडा में झुग्गियों में रहने वाले परिवारों को राशन उपलब्ध कराया जा गया। इस कार्य में महेंद्र अग्रवाल, आनंद बड़थ्वाल, जयश्री कांडपाल, संजय हण्डा, मोहन पांडेय, नीरज, दीपक प्रजापति, शोभित गुप्ता, तनुज महेश्वरी, राजकुमार अग्रवाल, आशीष जैन आदि सहयोग कर रहे हैं।

तनुज माहेश्वरी ने बताया कि राशन वितरण का कार्य लॉकडाउन की अवधि बढ़ने के बाद भी लगातार जारी रहेगा व भोजन वितरण कर जरूरतमंद लोगों को भोजन उपलब्ध कराया जाता रहेगा।