नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे प्रदेश अध्यक्ष-महंत शुभम गिरी

Haridwar News
Spread the love

अमरीश
हरिद्वार, 14 मार्च। समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य महंत शुभम गिरी ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा.सत्यनारायण सचान से इस्तीफे की मांग की है। उन्होंने कहा कि नैतिकता के आधार पर राष्ट्रीय अध्यक्ष को उनका इस्तीफा लेना चाहिए। उन्होंने प्रदेश प्रभारी राजेंद्र चैधरी और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को पत्र लिखकर मांग की है कि नैतिकता के आधार पर प्रदेश अध्यक्ष इस्तीफा दें और नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया जाए।

समाजवादी पार्टी के सभी संगठनों को भंग कर कर नया संगठन बनाया जाए। सभी को जिम्मेदारी दी जाए। पार्टी को जिला पंचायत चुनाव लड़ना चाहिए और हरिद्वार में जिला पंचायत चुनाव लड़ कर संगठन को मजबूत किया जाए। जब बसपा जैसे संगठन 2 सीटें ला सकते हैं। लोगों में भाजपा और कांग्रेस के प्रति रोष बना हुआ है। इसके बावजूद समाजवादी पार्टी ने उत्तराखंड में अपनी जमीनी हकीकत कर दिया है। इसीलिए राष्ट्रीय अध्यक्ष को उत्तराखंड में पार्टी नया संगठन बनाना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *