महंत शुभम गिरी ने मां गंगा का दुग्धाभिषेक कर जताया सरकार का आभार,देखे विडियो

Haridwar News
Spread the love

राहत अंसारी


हरिद्वार, 30 नवम्बर। समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य महंत शुभम गिरी के संयोजन में सपा कार्यकर्ताओं एवं ब्राह्मण समाज के लोगों ने बिरला घाट पर मां गंगा का दुग्धाभिषेक कर देवस्थानम् बोर्ड भंग किए जाने पर मुख्यमंत्री का आभार जताया। महंत शुभम गिरी ने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऐतिहासिक फैसला लिया है।

देहरादून में सपा कार्यकर्ताओं द्वारा देवस्थानम् बोर्ड को भंग करने की मांग पूर्व में की गयी थी। अनेकों आंदोलन चलाए गए। राज्य की सरकार का यह फैसला स्वागत योग्य है। तीर्थ पुरोहित समाज को उनके अधिकारों को बल मिला है। मठ मंदिरों का अधिग्रहण नहीं किया जाना चाहिए। डा.राजेंद्र पाराशर ने कहा कि यह फैसला स्वागत योग्य है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तीर्थ पुरोहित समाज की मांगों का सम्मान करते हुए देवस्थानम् बोर्ड को भंग किया।

लगातार समाज द्वारा बोर्ड को भंग करने की मांग की जा रही थी। महंत शुभम गिरी देवस्थानम् बोर्ड को भंग करने की मांग लंबे समय से करते चले आ रहे थे। मठ मंदिरों के संचालक व प्रबंधक पुजारी भी इस फैसले से खुश है। इस अवसर पर कपिल शर्मा जोनसार, आशीष शर्मा, बादल शर्मा, सुभाष सिंह, राजू, श्रवण शंखधर, अमित शर्मा, लवदत्ता आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *