महाराष्ट्र में संतों की हत्या पर संत समाज ने जताया रोष

Crime
Spread the love

राकेश वालिया

दोषियों को तत्काल गिरफ्तार कर कड़ी सजा दी जाए-श्रीमहंत नरेंद्र गिरी

हरिद्वार, 19 अप्रैल। महाराष्ट्र में कोरोना के नाम पर कुछ असमाजिक तत्वों के लोगों द्वारा जूना अखाड़े के दो संतों की हत्या किए जाने की अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने कड़े शब्दों में निंदा की है। दोनों संत एक अन्य संत की श्रद्धांजलि में शामिल होने के लिए जा रहे थे। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमहंत नरेंद्र गिरि महाराज ने केंद्र और महाराष्ट्र सरकार से दोनों संतों की हत्या की जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। श्रीमहंत नरेंद्र गिरी महाराज ने कहा है कि लाॅकडाउन चल रहा है। ऐसे में अगर कोई संत महात्मा ब्रह्मलीन होते हैं, तो उस इलाके के ग्रामीण और आसपास के साधु संत ही उनकी समाधि में शामिल हों। उन्होंने कहा है कि बाहरी जिले से साधु-संतों को समाधि में जाने की फिलहाल लाॅकडाउन तक कोई आवश्यकता नहीं है। गौरतलब है कि महाराष्ट्र के पालघर जिले के दानू तहसील में जूना अखाड़े के दो संत महात्माओं की पुलिस की मौजूदगी में लाठी डंडों से कुछ असमाजिक तत्वों द्वारा हत्या कर दी। इस घटना के बाद से साधु संतों में काफी नाराजगी है। साधु संतों की सर्वोच्च संस्था अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने दोषियों के खिलाफ जांच के बाद सख्त कार्रवाई की मांग की है। श्रीमहंत नरेंद्र गिरी महाराज ने आरोप लगाया है कि कोरोना के बहाने कुछ गलत लोग साधु-संतों से बदला ले रहे हैं।

बड़ी संख्या में संत महापुरूष महाराष्ट्र सरकार का घेराव करेंगे और इस मामले में कार्रवाई के लिए दबाव भी बनाएंगे। श्रीमहंत नरेंद्र गिरी महाराज ने महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे से दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में हिंदुओं की सरकार है। शिवसेना शुरू से संत महापुरूषों का आदर सत्कार करती आयी है। 3 मई को लाॅकडाउन के खत्म होने के बाद अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष व महामंत्री अन्य पदाधिाकारियों के साथ महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री से मिलेंगे। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री श्रीमहंत हरिगिरी महाराज ने कहा कि अखाड़े के दो संतों की हत्या करने वालों को कभी माफ नहीं किया जाएगा। महाराष्ट्र सरकार को हत्यारों को तत्काल गिरफ्तार करना चाहिए। मां मंशा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज, निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी महाराज ने भी संतों की हत्या पर रोष व्यक्त करते हुए हत्यारों को गिरफ्तार कर कड़ी सजा दिए जाने की मांग की है।

आनन्द पीठाधीश्वर स्वामी बालकानंद गिरी, जय मां मिशन के अध्यक्ष म.म.स्वामी महादेव महाराज, श्री पंचायती अखाड़ा नया उदासीन के मुखिया महंत भगतराम महाराज, श्री पंचायती अखाड़ा निर्मल के अध्यक्ष श्रीमहंत ज्ञानदेव सिंह महाराज, कोठारी महंत जसविन्दर सिंह महाराज, महंत दामोदर दास, स्वामी ऋषिश्वरानन्द महाराज, जयराम पीठाधीश्वर स्वामी ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी, म.म.स्वामी हरिचेतनानंद महाराज, म.म.स्वामी कैलाशानंद ब्रह्मचारी महाराज, पूर्व पालिका अध्यक्ष स्वामी सतपाल ब्रह्मचारी महाराज, बाबा हठयोगी, म.म.स्वामी रामेश्वरानन्द सरस्वती, श्रीमहंत राजेंद्रानंद, श्रीमहंत धर्मदास, श्रीमहंत राजेंद्रदास, म.म.स्वामी प्रबोधानंद गिरी, महंत लखन गिरी, म.म.स्वामी कपिल मुनि महाराज, महंत निर्मलदास, स्वामी रविदेव शास्त्री, महंत रूपेंद्र प्रकाश, महंत दर्शन सिंह, स्वामी ललितानंद गिरी, श्रीमहंत ओमकार गिरी, महंत गुरमीत सिंह, महंत रोहित गिरी, श्रीमहंत विनोद गिरी, श्रीमहंत विद्यानन्द सरस्वती, म.म.स्वामी अर्जुनपुरी महाराज, महंत देवानंद सरस्वती, श्रीमहंत साधनानंद आदि ने भी संतों की हत्या की निंदा करते हुए दोषियों को गिरफ्तार कर कड़ी सजा दिए जाने की मांग की है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *