राजेश बादल बने महादलित परिसंघ के प्रदेश अध्यक्ष

Haridwar News Politics
Spread the love

राजेश

हरिद्वार, 19 अप्रैल। दलित संगठनों की अखिल भारतीय परिषद महादलित परिसंघ के राष्ट्रीय महासचिव चंदन लाल बाल्मीकि ने आर्य नगर निवासी राजेश बादल को उत्तराखण्ड प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष बब्बन रावत के परामर्श के बाद जारी मनोनयन पत्र में उन्होंने आशा व्यक्त की है कि बाबा साहब डा.भीमराव अंबेडकर के विचारों के प्रति निष्ठा भाव तथा दलितों के अधिकारों के प्रति संघर्ष करते हुए परिषद के एजेंडे के प्रति समर्पण भाव से कार्य करेंगे। मनोनयन के साथ ही राजेश बादल से भी अपेक्षा की गई है कि महादलित परिसंघ के संगठनात्मक विस्तार, सम्मेलन, जनसंपर्क तथा जन आंदोलन हेतु किए गए निर्देशों का आत्मीयता के साथ पालन करेंगे। परिसंघ द्वारा सौंपे गए दायित्व पर सहमति व्यक्त करते हुए राजेश बादल ने बताया कि लॉकडाउन समाप्त होने के बाद संगठन के विस्तार का कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा।