विडियो:-महाशिवरात्रि पर लाखों श्रद्धालुओं ने किया गंगा स्नान

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 18 फरवरी। महाशिवरात्रि पर लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर पुण्य लाभ अर्जित किया। महाशिवरात्रि स्नान को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने हरकी पैड़ी क्षेत्र को जीरो जोन घोषित कर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। हरकी पैड़ी और आसपास के क्षेत्र में पुलिस की तैनाती की गयी थी। बम निरोधक दस्ते को भी मेला क्षेत्र में तैनात किया गया था।

सवेरे चार बजे ब्रह्मुर्हत में शुरू हुआ स्नान का सिलसिला दिन भर चलता रहा। वीकेंड पर महाशिवरात्रि पर्व पड़ने के चलते दिल्ली, यूपी, पंजाब, हरियाणा आदि राज्यों से भारी संख्या में श्रद्धालु हरिद्वार पहुंचे। वीकेंड पर महाशिवरात्रि पर्व पड़ने के चलते दिल्ली, यूपी, पंजाब, हरियाणा आदि राज्यों से भारी संख्या में श्रद्धालु हरिद्वार पहुंचे। लाखों श्रद्धालुओं ने हरकी पैड़ी पर गंगा स्नान कर दान पुण्य किया। बाहर से आए श्रद्धालुओं के अलावा स्थानीय लोगों ने भी हरकी पैड़ी व अन्य घाटों पर गंगा स्नान किया।

भगवान शिव को प्रसन्न करने का उत्तम अवसर है महाशिवरात्रि-महंत प्रेमदास

हरिद्वार, 18 फरवरी। महाशिवरात्रि पर्व धर्मनगरी में श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाया गया। श्रद्धालु भक्तों ने विभिन्न मंदिरों में भगवान शिव का जलाभिषेक किया और सुख समृद्धि की कामना की। दक्ष महादेव, बिल्केश्वर महादेव, दरिद्र भंजन, दुख भंजन, तिलभांडेश्वर, नीलेश्वर महादेव मंदिर आदि पौराणिक शिवालयों में जलाभिषेक के लिए दिन भर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। जलाभिषेक के लिए मंदिरों में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन की और व्यापक इंतजाम किए गए थे।

श्रद्धा व उल्लास के साथ मनायी गयी महाशिवरात्रि

महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा व सहायता के लिए महिला पुलिसकर्मियों को भी मंदिरों में तैनात किया गया था। पौरिाणक मंदिरों के अलावा विभिन्न कालोनियों व मौहल्लों में स्थित शिव मंदिरों में भी श्रद्धालुओं ने औधड़दानी शिव का जलाभिषेक किया। पौराणिक नीलेश्वर महादेव मंदिर के परमाध्यक्ष महंत प्रेमदास महाराज ने सभी को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जलाभिषेक से ही प्रसन्न हो जाने वाले भगवान शिव श्रद्धालु भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं।

उन्होंने कहा कि महाशिवरात्रि भगवान शिव को प्रसन्न करने का सबसे उत्तम अवसर है। शिवरात्रि पर पूर्ण विधि विधान से किए गए जलाभिषेक से प्रसन्न होकर भगवान शिव भक्तों के सभी संकट हर लेते हैं। शिव कृपा से घरों में सुख समृद्धि का वास होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *