श्रीमहंत रविन्द्रपुरी ने रामकृष्ण मिशन को भेंट की पांच लाख इक्यावन हजार की धनराशि

Politics
Spread the love

विक्की सैनी

मिशन द्वारा चलाए जा रहे खाद्यान्न वितरण का दूसरा चरण संपन्न

हरिद्वार, 17 मई। श्री रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम स्वामी विवेकानंद स्मारक परिसर कनखल में कोविड 19 खाद्यान्न वितरण कार्यक्रम के दूसरे चरण का समापन किया गया। इस अवसर पर जरुरतमंद लोगों को खाद्यान्न किट का वितरण भी किया गया। इस अवसर पर सेवा आश्रम में भर्ती मरीजों को फल वितरित किए गए। श्री रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम के सचिव स्वामी नित्यानन्द महाराज की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष व निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज द्वारा ट्रस्ट को पांच लाख इक्यावन हजार रुपए की  धनराशि भेंट की गयी। इस अवसर पर स्वामी नित्याशुद्धानंद महाराज ने फूलमाला पहनाकर व शाॅल ओढ़ाकर तथा स्वामी विवेकांनद का चित्र भेंटकर श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज को सम्मानित किया।

श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि भविष्य में श्री रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम ट्रस्ट का पूर्ण सहयोग किया जाएगा। स्वामी नित्यशुद्धानंद महाराज ने कहा कि स्थापना के बाद से ही श्री पंचायती अखाड़ा निरंजनी ने ट्रस्ट का हमेशा सहयोग किया है। श्री रामकृष्ण मिशन ट्रस्ट की स्थापना के लिए भूमि भी निरंजनी अखाड़े द्वारा उपलब्ध करायी गयी थी। हाल ही में मरीजों की सहायतार्थ श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज के सहयोग से एक एंबुलेंस भी ट्रस्ट को प्रदान की गयी है। इस दौरान मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के प्रदीप शर्मा, शिखर पालीवाल, प्रदीप चौधरी, पार्षद सचिन अग्रवाल आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन स्वामी दयाधिपानन्द महाराज ने किया। 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *