महिला मोर्चा मंडल अध्यक्षों का स्वागत किया

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 21 फरवरी। जगजीतपुर स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर जिला अध्यक्ष संदीप गोयल, महिला मोर्चा प्रभारी आशु चौधरी, महिला मोर्चा अध्यक्ष अनामिका शर्मा के नेतृत्व में नवनियुक्त महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष पूनम माखन, मृदुला सिंघल, छवि पंत, रीना तोमर, सुनीता यादव, नेहा सैनी, रेनू शर्मा, मंजीत कौर, रोशनी भट्ट, गुड्डी कश्यप, मंजू नेगी, प्रमिला गुप्ता, कुशलता देवी, डा.चित्रा शर्मा का स्वागत व परिचय कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्वागत करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष संदीप गोयल ने कहा कि पार्टी की नीतियों को आगे बढ़ाने व सरकार की कल्याणाकरी योजनाओं का लाभ महिलाओं तक पहुंचाने में महिला मोर्चा की अहम भूमिका है।

उन्होंने कहा कि इसी वर्ष होने वाले निकाय चुनाव में महिला मोर्चा की अहम भूमिका होगी। महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अनामिका शर्मा ने कहा कि सभी मंडल अध्यक्ष अपनी टीम के साथ नगर निकाय चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं। जनता के बीच पार्टी व सरकार की नीतियों का प्रचार प्रसार करें। इस दौरान प्रीति गुप्ता, सोनिया अरोरा, रीता कुशवाहा, शीतल पुुडीर, सपना शर्मा, रंजीता झा, सुनीता राणा पंवार, शर्मिला बगवारी, रीना गुप्ता, नीतू चैहान, रिंकी, ऋतु मदान, नीरू सैनी, संगीता बंसल नेहा सैनी आदि महिला मोर्चा कार्यकर्ता शामिल रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *