विडियो:-युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष विक्रम भुल्लर व कनखल मंडल अध्यक्ष कपिल बालियान का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 21 फरवरी। भाजपा युवा मोर्चा कनखल मंडल के पूर्व अध्यक्ष सुमित लखेरा के संयोजन में कार्यकर्ताओं ने शीतला माता मंदिर में पूजा अर्चना कर भाजपा युवा मोर्चा के नव नियुक्त जिला अध्य्क्ष विक्रम भुल्लर व कनखल मंडल अध्यक्ष कपिल बालियान का फूलमाला पहनाकर व मिठाई खिलाकर स्वागत किया। स्वागत के दौरान सुमित लखेरा ने कहा कि नवनियुक्त जिला अध्यक्ष विक्रम भुल्लर के नेतृत्व में युवा मोर्चा कार्यकर्ता पार्टी व सरकार की नीतियों का प्रचार कर संगठन को मजबूत करने का कार्य करेंगेजिला अध्यक्ष विक्रम भुल्लर ने कहा कि भाजपा संगठन में युवा मोर्चा पार्टी की रीढ़ है।

केंद्र एवं राज्य की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार लगातार कार्यकर्ताओं द्वारा किया जाता है। प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री प्रदेश का चहुंमुखी विकास कर रहे हैं। कनखल मंडल अध्यक्ष कपिल बालियान ने कहा कि नगर निकाय चुनाव व लोकसभा चुनाव में युवा मोर्चा कार्यकर्ता निर्णयक भूमिका निभाएंगे।

कनखल क्षेत्र के आठ वार्डो पर भारी मतों से भाजपा प्रत्याशियों को जीत दिलाने का काम करेंगे। जनता की समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री सभी वर्गो के विकास में अपना योगदान दे रहे हैं। उन्होंने सभी शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि पार्टी के कर्मठ युवा कार्यकर्ताओं को संगठित कर और अधिक मजबूती प्रदान की जाएगी।

स्वागत करने वालों में निकुंज शर्मा, कुंज भसीन, सोनू लाला, तरुण अग्रवाल, ऋषभ गोयल, शिवम शास्त्री, आशीष शर्मा, अनुभव यादव, केशव वर्मा ,संदीप शर्मा, अनूप जोशी, अविनाश शास्त्री, अश्वनी वर्मा, मनीष कश्यप, शिवा लोधी, विनोद भारद्वाज, अमन, जीवन, हरीश राठौड़, ईशान गोयल, नितिन, रोहित, शुभम, अमित शर्मा, गोल्डी, सौरभ चैहान, सचिन, अनुज, अरिंदम, प्रणय, राजकुमार, आदर्श, मनोज पंवार, हर्षित पंवार आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *