महीपाल सिंह बने समाजवादी पार्टी अन्य पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष

Haridwar News
Spread the love

अमरीश


हरिद्वार, 1 मार्च। महीपाल सिंह को समाजवादी पार्टी अन्य पिछड़ा प्रकोष्ठ का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। खानपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम ढाढेगी ढाणा मजमीदपुर में आयोजित बैठक के दौरान प्रदेश अध्यक्ष शंभू प्रसाद पोखरियाल ने महीपाल सिंह को सपा अन्य पिछड़ा प्रकोष्ठ का अध्यक्ष मनोनीत करते हुए नियुक्ति पत्र सौंपा और फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया। बैठक को संबोधित करते हुए सपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि उत्तराखण्ड में समाजवादी पार्टी लगातार मजबूत हो रही है। अगले विधानसभा चुनाव में प्रदेश की कई सीटों पर पार्टी जीत करेगी।

सपा के राष्ट्रीय सचिव सत्यनाराचण सचान ने महीपाल सिंह को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जनता के बीच जाकर पार्टी की नीतियों का प्रचार करें और संगठन को गजबूत बनाएंजिलाध्यक्ष सुमित तिवारी ने कहा कि केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार जनता की उम्मीदों को पूरा करने में नाकाम रही है। सरकार ने घरेलू रसोई गैस सिंलेंडर के दाम बढ़ाकर महंगाई के बोझ तले दबी जनता पर अतिरिक्त बोझ डाल दिया है। उन्होंने कहा कि अपने उद्योगपति मित्रों के हित साधने में लगी सरकार को जनता से कोई सरोकार नहीं रह गया है।

इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष दिलवर सिंह रावत, प्रदेश महासचिव समीर आलम, प्रदेश प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी कुलदीप शर्मा, गोरखा फ्रंट सभा के प्रदेश अध्यक्ष संजय मल्ल, सहित कई स्थानीय कार्यकर्ता मौजूद रहे।